मौत से पहले OTT रिलीज के लिए संघर्ष करते रहे दिलीप राज, आखिरी फिल्म को लेकर सामने आईं कई अटकलें

मौत से पहले OTT रिलीज के लिए संघर्ष करते रहे दिलीप राज, आखिरी फिल्म को लेकर सामने आईं कई अटकलें

Dileep Raj dies: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर और निर्माता दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके अचानक निधन ने फैंस और इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है।

संघर्ष ने दिलीप राज को अंदर तक परेशान कर दिया था

दिलीप राज महज एक एक्टर ही नहीं, बल्कि थिएटर आर्टिस्ट, डबिंग आर्टिस्ट और निर्माता के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते थे। बता दें, उन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे कन्नड़ फिल्म का जाना-पहचाना चेहरा बन गए। ‘मिलाना’, ‘यू-टर्न’ और ‘बॉयफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग को खूब सराहा गया। साथ ही, टीवी दर्शकों के बीच उन्हें ‘हिटलर कल्याण’ शो से खास लोकप्रियता मिली।

लेकिन उनकी जिंदगी के आखिरी दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फिल्म ‘निम्मा वास्तुगलिगे नीवे जवाबदारारू’ को लेकर रही। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज कराने में काफी मुश्किलें आईं। कहा जा रहा है कि इस संघर्ष ने दिलीप राज को अंदर तक परेशान कर दिया था। एक निर्माता के तौर पर उन्होंने इस फिल्म में काफी मेहनत और उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन रिलीज को लेकर लगातार आने वाली कई परेशानियों ने उन्हें मानसिक रूप से निराश कर दिया।

छोटे बजट के साथ फिल्ममेकर्स के लिए OTT तक पहुंचा है परेशानी भरा

इतना ही नहीं, फिल्म आखिरकार OTT पर रिलीज हुई, लेकिन तब तक दिलीप राज काफी तनाव झेल चुके थे। बता दें, इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का मानना है कि छोटे बजट के साथ फिल्ममेकर्स के लिए OTT तक पहुंच बनाना आज भी काफी मुश्किलों भरा होता है। दिलीप राज का संघर्ष इसी मुश्किल सिस्टम की एक दर्दनाक तस्वीर बनकर सामने आया।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें याद कर कमेंट्स कर रहे है, कई यूजर्स ने लिखा कि सिर्फ टैलेंट होना काफी नहीं, इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है। दिलीप राज के फैंस उनके निधन के बाद फिल्मों और सीरियल्स के पुराने क्लिप्स शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *