पटना में दीघा वेंडिंग जोन एक नया हैंगआउट स्पॉट बनेगा। पटना नगर निगम द्वारा 1.93 एकड़ भूमि पर आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 250 दुकानों के निर्माण की योजना है। आज नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रस्तावित दीघा वेंडिंग जोन, उद्घाटन के लिए तैयार मंदिरी नाला और मीठापुर स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। हैंगआउट स्पॉट बनेगा दीघा वेंडिंग जोन पटना नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से दीघा गोलंबर के समीप, अटल पथ और जेपी सेतु के बीच आधुनिक वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। यह वेंडिंग जोन केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां शौचालय, पार्किंग सुविधा, आकर्षक सजावटी प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए पार्क और झूले जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, भूखंड के दोनों ओर नालों और पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। मंदिरी नाला परियोजना उद्घाटन के लिए तैयार पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकसित मंदिरी नाला-सह-सड़क परियोजना पूर्ण हो चुकी है और उद्घाटन के लिए तैयार है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इंजीनियरों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए कैंप लगाकर काम किया जाए। इस परियोजना के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इनकम टैक्स गोलंबर से बांस घाट तक बॉक्स ड्रेन के रूप में नाला विकसित इस परियोजना के तहत इनकम टैक्स गोलंबर से बांस घाट तक 1289 मीटर लंबे नाले को बॉक्स ड्रेन के रूप में विकसित किया गया है। इसके ऊपर 5.5 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क का निर्माण भी किया गया है। मंदिरी नाला को शहर के विभिन्न क्षेत्रों यथा एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, बाबू बाजार, धोबी घाट, इको पार्क, एमएलए फ्लैट तथा सिंचाई भवन के नालों से जोड़ा गया है, जिससे जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। कॉमन सर्विस सेंटर सहित छह परियोजनाओं का निरीक्षण मीठापुर मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त बनाने के उद्देश्य से पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छह प्रमुख परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से एक G+3 भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसे कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें पोस्ट ऑफिस, दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, दीदी की रसोई, पटना नगर निगम कार्यालय, बैंकिंग सेवाएं, एटीएम, ओपन एयर थिएटर, शौचालय एवं कोर्टयार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, परियोजना के तहत क्षेत्र में स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एवं चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के आसपास सड़क (ROW PQC), नाला or जलापूर्ति प्रणाली का भी निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर शहरी अवसंरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पटना में दीघा वेंडिंग जोन एक नया हैंगआउट स्पॉट बनेगा। पटना नगर निगम द्वारा 1.93 एकड़ भूमि पर आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 250 दुकानों के निर्माण की योजना है। आज नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रस्तावित दीघा वेंडिंग जोन, उद्घाटन के लिए तैयार मंदिरी नाला और मीठापुर स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। हैंगआउट स्पॉट बनेगा दीघा वेंडिंग जोन पटना नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से दीघा गोलंबर के समीप, अटल पथ और जेपी सेतु के बीच आधुनिक वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। यह वेंडिंग जोन केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां शौचालय, पार्किंग सुविधा, आकर्षक सजावटी प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए पार्क और झूले जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, भूखंड के दोनों ओर नालों और पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। मंदिरी नाला परियोजना उद्घाटन के लिए तैयार पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकसित मंदिरी नाला-सह-सड़क परियोजना पूर्ण हो चुकी है और उद्घाटन के लिए तैयार है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इंजीनियरों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए कैंप लगाकर काम किया जाए। इस परियोजना के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इनकम टैक्स गोलंबर से बांस घाट तक बॉक्स ड्रेन के रूप में नाला विकसित इस परियोजना के तहत इनकम टैक्स गोलंबर से बांस घाट तक 1289 मीटर लंबे नाले को बॉक्स ड्रेन के रूप में विकसित किया गया है। इसके ऊपर 5.5 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क का निर्माण भी किया गया है। मंदिरी नाला को शहर के विभिन्न क्षेत्रों यथा एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, बाबू बाजार, धोबी घाट, इको पार्क, एमएलए फ्लैट तथा सिंचाई भवन के नालों से जोड़ा गया है, जिससे जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। कॉमन सर्विस सेंटर सहित छह परियोजनाओं का निरीक्षण मीठापुर मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त बनाने के उद्देश्य से पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छह प्रमुख परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से एक G+3 भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसे कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें पोस्ट ऑफिस, दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, दीदी की रसोई, पटना नगर निगम कार्यालय, बैंकिंग सेवाएं, एटीएम, ओपन एयर थिएटर, शौचालय एवं कोर्टयार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, परियोजना के तहत क्षेत्र में स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एवं चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के आसपास सड़क (ROW PQC), नाला or जलापूर्ति प्रणाली का भी निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर शहरी अवसंरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


