मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा की तानाशाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिटलर दरोगा स्कूटी पर जा रहे युवक की पहले कॉलर पकड़ता है और फिर उस पर थप्पड़ों की बरसात कर देता है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी अब जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं। स्कूटी सवार युवक से की मारपीट रविवार को स्कूटी सवार युवक आशीष श्री वास्तव किसी काम से स्कूटी पर जा रहा था। आशीष जब बांके बिहारी पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो वहां किसी का फोन आ गया। वह फोन निकालकर बात करता इससे पहले ही वहां तैनात दरोगा सुबोध कुमार पहुंच गए और युवक का कॉलर पकड़ कर थप्पड़ मार दिया। युवक ने कारण पूछा तो ले गए चौकी आशीष ने दरोगा सुबोध से जब थप्पड़ मारने के कारण पूछा तो दारोगा जी आग बबूला हो गए। उन्होंने आव देखा न ताव और आशीष को वह स्कूटी से खींचने लगे। इस दौरान आशीष स्कूटी से गिरने से भी बचा। इसके बाद दरोगा सुबोध युवक को कॉलर पकड़ कर चौकी ले गए। यहां उसके साथ फिर मारपीट की। आशीष ने बताया कि उसके पैर में चोट थी उसने पुलिस से कहा लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। यह थी बजह बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी एक 6 वर्ष के बच्चे को चोरी के शक में पकड़ कर खींचते हुए चौकी ले जा रहे थे। इसी दौरान आशीष ने किसी की कॉल आने पर फोन निकाला। दरोगा सुबोध ने समझा कि वह वीडियो बना रहा है,दरोगा सुबोध ने बिना जांच किए और केवल इस शक पर कि वह वीडियो बना रहा है इसी पर आशीष के साथ मारपीट कर दी। जांच के बाद होगी कार्यवाही दरोगा सुबोध की हिटलर शाही का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में पुलिस के वीडियो बनाना गुनाह हो गया है। हालांकि इस मामले में पीड़ित युवक वीडियो बना भी नहीं रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है,जांच के बाद रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।


