Dhurandhar 2 OTT Release: अमेरिका में Netflix पर ‘धुरंधर 2’ के अनकट वर्जन ने दी दस्तक, जानें भारत में कब हो रही रिलीज

Dhurandhar 2 OTT Release: अमेरिका में Netflix पर ‘धुरंधर 2’ के अनकट वर्जन ने दी दस्तक, जानें भारत में कब हो रही रिलीज

Dhurandhar 2 OTT Release In India: रणवीर सिंह और आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। थिएटर्स में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। इस नए कट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसमें वो सीन भी शामिल किए गए हैं जो सिनेमाघरों में दिखाई नहीं दिए थे।

अमेरिकी में फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज (Dhurandhar 2 OTT Release In India)

फिल्म के मेकर्स पहले ही इशारा दे चुके थे कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का एक खास वर्जन जल्द दर्शकों के सामने आएगा। लेकिन अचानक नेटफ्लिक्स की तरफ से आई घोषणा ने फैंस को चौंका दिया। अमेरिका में 15 मई यानी आज से ये फिल्म स्ट्रीम होने जा रही है। इसके अलावा मलेशिया समेत कई देशों में भी इसे रिलीज किया जाएगा। हालांकि भारतीय दर्शकों के लिए एक अलग प्लान तैयार किया गया है।

भारत में जियो हॉटस्टार पर ही रिलीज होगी फिल्म

भारत में ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ये नया वर्जन लगभग 3 घंटे 52 मिनट लंबा होगा, यानी थिएटर रिलीज से भी ज्यादा बड़ा और डिटेल्ड। इसमें कई इमोशनल और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस जोड़े गए हैं, जो पहले एडिट कर दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 16 से 20 मई के बीच में भारत में रिलीज किया जाना है।

हमजा के किरदार में रणवीर का जलवा (Dhurandhar 2 OTT Release In India)

रणवीर सिंह ने फिल्म में ‘हमजा’ का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। फिल्म की कहानी जासूसी, बदले और खतरनाक मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अपने स्टाइलिश एक्शन और दमदार स्क्रीनप्ले के लिए काफी सराहा गया था। यही वजह है कि फैंस अब इसके एक्सटेंडेड कट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि थिएटर में छूटे हुए सीन्स इस फिल्म को और ज्यादा इंटेंस बना देंगे। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन असली सिनेमैटिक अनुभव देने वाला है।

‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाएं तेज

फिल्म की सफलता के बीच अब ‘धुरंधर 3’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जियो स्टूडियोज की तरफ से संकेत मिले हैं कि फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दर्शकों को कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

रणवीर सिंह की ये स्पाई-एक्शन फ्रेंचाइजी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। ऐसे में ओटीटी पर इसका नया वर्जन कितने रिकॉर्ड तोड़ता है, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *