Dhurandhar 2 OTT: रिलीज होते ही विदेश में छाई ‘धुरंधर 2’, लोग बोले- साल की सबसे शानदार फिल्म

Dhurandhar 2 OTT: रिलीज होते ही विदेश में छाई ‘धुरंधर 2’, लोग बोले- साल की सबसे शानदार फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह और आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही बवाल काटा था अब OTT पर भी तहलका मचा रही है। भारत के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धुरंधर 2 ने अब तक दस्तक नहीं दी है लेकिन यह 15 मई को विदेशों में रिलीज हो चुकी है। जिसे वहां की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में इसे नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल स्ट्रीमिंग के लिए रिलीज किया गया था। जहां इसने रिलीज होते ही दुनिया भर के चार्ट्स में भी सबसे ऊपर पहुंच गई है और नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप-10 की सूची में जगह बना ली है।

धुरंधर 2 की विदेशों में भी धूम (Dhurandhar 2 OTT Release)

ओटीटी ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लिक्स पेट्रोल’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ फिलहाल वैश्विक स्तर पर नौवें स्थान पर ट्रेंड कर रही है। विदेशी नेटिजन्स इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कई दर्शक तो इसे ‘साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म’ तक बता रहे हैं।

Dhurandhar 2 OTT Release

फिल्म की कहानी, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस और इसके इमोशनल ड्रामा ने विदेशी दर्शकों को भी अपना दीवाना बना लिया है। सोशल मीडिया पर एक दर्शक ने लिखा, “मैंने नेटफ्लिक्स पर धुरंधर: द रिवेंज देखी, यह वाकई एक ऐतिहासिक और शानदार एक्सपीरियंस रहा है।” वहीं, कुछ दर्शक फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन्स और स्लो-मोशन शॉट्स की तुलना हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जैक स्नाइडर की ‘जस्टिस लीग’ जैसी सुपरहीरो फिल्मों से कर रहे हैं। फिल्म के गाने और उनसे प्रभावित होकर कई विदेशी फैंस ने भविष्य में भारत घूमने आने की इच्छा तक जाहिर कर दी है।

‘धुरंधर 2’ की क्या है कहानी? (Dhurandhar 2 Story)

यह फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसे सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘आर-रेटिंग’ (एडल्ट्स ओनली) मिली हुई है। फिल्म की कहानी ‘हमजा’ नाम के एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी सेना में भर्ती होने का सपना देख रहा था। लेकिन एक निजी हादसे और त्रासदी के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वह अपने हालातों से लड़ते हुए एक जासूस बनता है और फिर आगे चलकर ‘लयारी’ का बेताज बादशाह बनकर उभरता है।

बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ छूने का रिकॉर्ड (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

ओटीटी पर रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी छप्परफाड़ कमाई की है। थिएटर्स में अपने शानदार 61 दिन पूरे कर चुकी इस फिल्म ने भारत में अब तक 1,371 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ‘स्कैनिलक’ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में फिल्म का कुल अनुमानित कलेक्शन 1,798.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, और यह बहुत जल्द 1,800 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार करने की ओर बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *