उचाना की कपास मंडी में लगेगा धर्मकांटा:विधायक देवेंद्र अत्री ने की घोषणा, जनसंवाद कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

उचाना की कपास मंडी में लगेगा धर्मकांटा:विधायक देवेंद्र अत्री ने की घोषणा, जनसंवाद कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

जींद जिले में उचाना विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने उचाना मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सुरेश गर्ग उचाना खुर्द के प्रतिष्ठान पर हुआ, जिसमें मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, प्रमुख पार्टी नेता, कार्यकर्ता, व्यापारी और आमजन मौजूद रहे। इस दौरान आढ़ती सतपाल अत्री और रामनिवास करसिंधु ने विधायक द्वारा गेहूं के सीजन में हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में लगवाए गए धर्मकांटे की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे उठान व्यवस्था बेहतर हुई और किसानों व आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं हुई। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, सचिव योगेश और खरीद एजेंसी अधिकारियों के प्रयासों की भी प्रशंसा की। धर्मकांटे के लिए जारी होगा टेंडर : अत्री विधायक अत्री ने बताया कि छात्तर सब यार्ड और हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में पहले ही धर्मकांटे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने घोषणा की कि वर्षों से बंद पड़े कपास मंडी के धर्मकांटे की जगह जल्द ही नया धर्मकांटा लगाया जाएगा, जिसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। विधायक ने कहा कि ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे ताकि आमजन और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा जा सके। जनसंवाद के दौरान लोगों ने विधायक और सरकार के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *