रोजाना 7000 यात्रियों की आवाजाही के बावजूद अरगोड़ा स्टेशन बदहाल, पानी, शौचालय और शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

रोजाना 7000 यात्रियों की आवाजाही के बावजूद अरगोड़ा स्टेशन बदहाल, पानी, शौचालय और शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। यहां आधुनिक सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन शहर के बीच कडरू के पास स्थित अरगोड़ा रेलवे स्टेशन की स्थिति अब भी बदहाल बनी हुई है। रांची से लोहरदगा के बीच रोजाना चार जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, जो अरगोड़ा स्टेशन पर भी रुकती हैं। हर दिन करीब 7 हजार यात्री इस स्टेशन से सफर करते हैं। इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। स्टेशन पर पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है। एकमात्र चापानल खराब पड़ा है और प्लेटफॉर्म पर लगे नल सूखे व टूटे हुए हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाकर पानी खरीदना पड़ता है। शौचालय की सुविधा भी नहीं है। एक टॉयलेट बन रहा है, लेकिन वह अधूरा पड़ा है। इस कारण लोगों को, खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। स्टेशन पर शेड का ढांचा तो बना है, लेकिन ऊपर छत नहीं लगाई गई है। जल्द ही 5 करोड़ रुपए से होगा स्टेशन का विकास : डीआरएम रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि वर्क सैंक्शन के लिए भेजा गया है। करीब 5 करोड़ रुपए से इस स्टेशन का विकास होगा। यहां लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन में सिटिंग एरिया, पार्किंग, शेड समेत सभी स्ट्रक्चर बनेंगे। लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अरगोड़ा स्टेशन पर एक नजर स्टेशन पहुंचने की सड़क बदहाल है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। स्टेशन में सुरक्षा के लिए सिर्फ एक ही आरपीएफ जवान की तैनाती रहती है। पार्किंग में प्रति दिन करीब 100 दुपहिए लगते हैं, इसका शेड भी फटा हुआ है। स्टेशन में यात्रियों के लिए बना यात्री पड़ाव भी जर्जर अवस्था में हैं। झोपड़ी में पार्किंग बयां कर रही बदहाली। नल टूट चुके हैं, पानी भी नहीं मिलता। यात्री शेड का स्ट्रक्चर तैयार पर एस्बेस्टस शीट नहीं लगी। क्या कहा यात्रियों ने…
नागजुआ के अब्बास अंसारी ने कहा कि यहां पानी भी नहीं है, रास्ता खराब है। इस स्टेशन से पास में ही हमारा कारोबार है। इसलिए हम यहां उतरते हैं। मंगरी देवी ने कहा कि स्टेशन में टॉयलेट का होना जरूरी है। नहीं रहने से काफी दिक्कत होती है। इस स्टेशन में ही उतरते हैं क्योंकि यहां से टाउन पास है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *