सिंगरौली में प्रतिबंध के बावजूद हो रही थी बोरिंग:पुलिस ने मशीन सहित ट्रक किया जब्त, ड्राइवर पर केस दर्ज

सिंगरौली में प्रतिबंध के बावजूद हो रही थी बोरिंग:पुलिस ने मशीन सहित ट्रक किया जब्त, ड्राइवर पर केस दर्ज

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बोरिंग कराए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बोरिंग मशीन लगे ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गन्नई में की गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस को सूचना मिली थी कि गन्नई गांव में एक घर के पीछे बोरिंग मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर ट्रक क्रमांक TN 48 X 2414 से बोरिंग का काम चलता मिला। चालक नहीं दिखा सका अनुमति पत्र जांच के दौरान चालक ने अपना नाम प्रेमलाल जायसवाल उर्फ गुड्डू जायसवाल बताया। वह जिला सीधी के पटेहरा खुर्द का निवासी है और वर्तमान में घोघरा सरई में रह रहा है। पुलिस द्वारा नलकूप खनन की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई वैध अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका। जिले में 15 जुलाई तक बोरिंग पर प्रतिबंध दरअसल, जिले में 2 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। इसके बावजूद बोरिंग कराए जाने को प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन माना गया। पुलिस ने बोरिंग मशीन सहित ट्रक जब्त कर लिया और आरोपी चालक के खिलाफ बरका चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *