समस्तीपुर में इंकलाबी नौजवान सभा का प्रदर्शन:दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या का विरोध; शहर में निकाला मार्च, फूंका पुतला

समस्तीपुर में इंकलाबी नौजवान सभा का प्रदर्शन:दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या का विरोध; शहर में निकाला मार्च, फूंका पुतला

समस्तीपुर में इंकलाबी नौजवान सभा(RYA) ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली में खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या के विरोध में निकाला। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहा के पास पीएम का पुतला फूंका। RYA के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बिहार निवासी डिलिवरी बॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने हत्या कर दी। मोदी-शाह को जवाब देना होगा। बिहार से लेकर दिल्ली तक भाजपा का राज है, इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिहारी सुरक्षित नहीं हैं। पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता एनडीए के हाथों में है। इनकी सरकार ने न पलायन रोका, न किसी तरह का रोजगार सृजन करने का काम किया। आज हर जगह बिहारियों को मजबूर और बेबस के रूप में देखा जाता है। बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है। इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, परिजनों को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपए मुआवजा देने काम सरकार अभिलंब करें। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन वहीं, भाकपा-माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या हुई है। बहुत दुखद घटना है। पूरे देश में बिहार के लोग काम करते हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में पर आरवाईए नगर सचिव कुंदन, राहुल रॉय, रोहित कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, रोहित कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार, आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। समस्तीपुर में इंकलाबी नौजवान सभा(RYA) ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली में खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या के विरोध में निकाला। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहा के पास पीएम का पुतला फूंका। RYA के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बिहार निवासी डिलिवरी बॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने हत्या कर दी। मोदी-शाह को जवाब देना होगा। बिहार से लेकर दिल्ली तक भाजपा का राज है, इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिहारी सुरक्षित नहीं हैं। पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता एनडीए के हाथों में है। इनकी सरकार ने न पलायन रोका, न किसी तरह का रोजगार सृजन करने का काम किया। आज हर जगह बिहारियों को मजबूर और बेबस के रूप में देखा जाता है। बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है। इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, परिजनों को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपए मुआवजा देने काम सरकार अभिलंब करें। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन वहीं, भाकपा-माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या हुई है। बहुत दुखद घटना है। पूरे देश में बिहार के लोग काम करते हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में पर आरवाईए नगर सचिव कुंदन, राहुल रॉय, रोहित कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, रोहित कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार, आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *