‘बिहार में लोकतंत्र खोखली हो चुकी है’:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बोले, अंबेडकर जयंती पर नीतीश को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था

‘बिहार में लोकतंत्र खोखली हो चुकी है’:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बोले, अंबेडकर जयंती पर नीतीश को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था

नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नीतीश कुमार उस दिन इस्तीफा दे रहे हैं, जिस दिन संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। यह भी अपने आप में सोचने वाली बात है। आज के दिन कम से कम उन्हें इससे बचना चाहिए। बाबा साहेब ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए संविधान दिया था, लेकिन आज बिहार में लोकतंत्र खोखली हो चुकी है। जिस तरह से बिहार में सरकार की तस्वीर सामने आ रही है या यूं कहे कि मंत्री परिषद और मुख्यमंत्री की तस्वीर आ रही है, वह अपने आप में संविधान के मूल्यों को खोखला करने वाली है। लोकतंत्र में चुने हुए जन प्रतिनिधि का मूल्य है। जो लोग खानदानवाद के नारे दे रहे थे आज उसी में उलझ कर रह गए हैं। आज के दिन हम लोग को एकजुट होकर संविधान की शपथ लेनी चाहिए। सदाकत आश्रम में भीम शक्ति संवाद का आयोजन दरअसल, आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर भी भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और फिर दीप प्रज्ज्वलन करके विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा भी मौजूद रहे। राजेश राम ने कहा कि आज पूरे विश्व में 135वीं भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया है पूरा देश उस एक सूत्र में बंधा हुआ है। आर्टिकल 12 से लेकर 35 तक हमें अभिव्यक्ति की आजादी के साथ खाने-पीने, रहन-सहन, बोलने की आजादी देता है। इसे हम एक आदर्श के रूप में नई ऊर्जा के साथ LDM के माध्यम से इस जयंती को मना रहे हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में नई लीडरशिप को मौका देना चाहती है। आज का आयोजन हमारे युवा कांग्रेसी जो की थर्ड जनरेशन के हैं, उन्होंने किया है। राहुल गांधी चाहते हैं कि युवाओं को अवसर मिले बाबा साहेब ने कहा था कि अगर देश को विधिवत विकास चाहिए तो हमें आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा। सभी को अपनी व्यवसाय करनी चाहिए। दूसरी ओर उन्होंने कहा था कि अगर देश में लोकतंत्र को मजबूत रखना है तो हर व्यक्ति को अपने आप में एक लीडर पैदा करना होगा और उसे विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा में अपनी भागीदारी दे। राहुल गांधी चाहते हैं कि युवाओं को अवसर मिले और इसी लिए बिहार कांग्रेस नई लीडरशिप बनाने में जुटी है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नीतीश कुमार उस दिन इस्तीफा दे रहे हैं, जिस दिन संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। यह भी अपने आप में सोचने वाली बात है। आज के दिन कम से कम उन्हें इससे बचना चाहिए। बाबा साहेब ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए संविधान दिया था, लेकिन आज बिहार में लोकतंत्र खोखली हो चुकी है। जिस तरह से बिहार में सरकार की तस्वीर सामने आ रही है या यूं कहे कि मंत्री परिषद और मुख्यमंत्री की तस्वीर आ रही है, वह अपने आप में संविधान के मूल्यों को खोखला करने वाली है। लोकतंत्र में चुने हुए जन प्रतिनिधि का मूल्य है। जो लोग खानदानवाद के नारे दे रहे थे आज उसी में उलझ कर रह गए हैं। आज के दिन हम लोग को एकजुट होकर संविधान की शपथ लेनी चाहिए। सदाकत आश्रम में भीम शक्ति संवाद का आयोजन दरअसल, आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर भी भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और फिर दीप प्रज्ज्वलन करके विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा भी मौजूद रहे। राजेश राम ने कहा कि आज पूरे विश्व में 135वीं भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया है पूरा देश उस एक सूत्र में बंधा हुआ है। आर्टिकल 12 से लेकर 35 तक हमें अभिव्यक्ति की आजादी के साथ खाने-पीने, रहन-सहन, बोलने की आजादी देता है। इसे हम एक आदर्श के रूप में नई ऊर्जा के साथ LDM के माध्यम से इस जयंती को मना रहे हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में नई लीडरशिप को मौका देना चाहती है। आज का आयोजन हमारे युवा कांग्रेसी जो की थर्ड जनरेशन के हैं, उन्होंने किया है। राहुल गांधी चाहते हैं कि युवाओं को अवसर मिले बाबा साहेब ने कहा था कि अगर देश को विधिवत विकास चाहिए तो हमें आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा। सभी को अपनी व्यवसाय करनी चाहिए। दूसरी ओर उन्होंने कहा था कि अगर देश में लोकतंत्र को मजबूत रखना है तो हर व्यक्ति को अपने आप में एक लीडर पैदा करना होगा और उसे विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा में अपनी भागीदारी दे। राहुल गांधी चाहते हैं कि युवाओं को अवसर मिले और इसी लिए बिहार कांग्रेस नई लीडरशिप बनाने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *