‘धुरंधर’ की आंधी के बीच पाकिस्तान का पलटवार, ‘लियारी’ पर बना रहा फिल्म, पोस्टर आया सामने

‘धुरंधर’ की आंधी के बीच पाकिस्तान का पलटवार, ‘लियारी’ पर बना रहा फिल्म, पोस्टर आया सामने

Mera Lyari Film vs Dhurandhar: आदित्य धार द्वारा निर्मित और रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। हर जगह बस इसी की चर्चा हो रही है। वहीं, पाकिस्तान में फिल्म बैन होने के बावजूद लोग चोरी-छिपे फिल्म का पायरेटेड वर्जन देख रहे हैं। फिल्म की जबरदस्त सफलता और धुआंधार कमाई के चलते पाकिस्तान में भी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।

धुरंधर 2‘ की वर्ल्डवाइड कमाई 3000 करोड़ के पार पहुंच गई है और इसी बीच अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान लियारी पर आधारित एक नई फिल्म रिलीज कर रहा है। जिसकी घोषणा पिछले साल ‘धुरंधर’ के वक्त ही कर दी गई थी।

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज को जवाब देने के लिए बनाई है है ‘मेरा लियारी’ (Mera Lyari Film vs Dhurandhar)

ख़बरों के मुताबिक, पाकिस्तान जल्द ही लियारी पर आधारित एक फिल्म रिलीज करने वाला है, जिसका टाइटल “मेरा लयारी” है। जिस प्रकार फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का किरदार ‘हमजा’ पाकिस्तान के लियारी इलाके में अपने पैर जमाता है और वहां के आतंकवाद और साजिशों का पर्दाफाश करता है, उसी का जवाब देने के लिए पाकिस्तान अब लियारी की छवि सुधारने के लिए एक फिल्म का निर्माण कर रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानी फिल्म निर्माताओं का दावा है कि फिल्म ‘धुरंधर‘ में लियारी की इमेज को खराब दिखाया गया है और अब इस नकारात्मक इमेज को सुधारने के उद्देश्य से यह फिल्म बनाई गई है। गल्फ न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “मेरा लयारी” नामक फिल्म का निर्माण हो चुका है। फिल्म की एक्सक्यूटिव प्रोडूसर आयशा उमर ने हाल ही में एक पोस्ट में फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की।

फिल्म का प्रीमियर लन्दन में होगा

बता दें कि ‘मेरा लियारी’ के मेकर्स फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, यह बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि यह मेरी पहली फिल्म है… और मेरा पहला असली अभिनय का अनुभव है। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘पहली बार के अनुभव में कुछ खास बात होती है। चाहे यह आपका पहला काम हो, आपकी पहली फिल्म हो, या पहली बार कुछ ऐसा करना जो आपके लिए मायने रखता हो… इसका एहसास कभी दोहराया नहीं जा सकता। यह रोमांचक होता है, थोड़ा घबराहट भरा होता है, और ऐसा अनुभव होता है जिसे आप हमेशा याद रखेंगे। यह फिल्म मेरे लिए वैसी ही बन गई।’

वहीं, उन्होंने लिखा, ‘यह मेरा पहली बार किसी फिल्म सेट पर काम करना था, इसलिए स्वाभाविक रूप से सब कुछ मेरे लिए नया था, और मैं हर दिन आभारी महसूस कर रही थी। मुझे एहसास हुआ कि चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि मैं कितनी भाग्यशाली थी? वहां होना, वह करना जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, इतने प्रतिभाशाली लोगों के बीच। हर दिन मेरे लिए सीखने, आगे बढ़ने और खुद को चुनौती देने का एक नया अवसर था।’

इसके आगे उन्होंने अली भाई को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘उनके मार्गदर्शन, धैर्य और मुझ पर विश्वास के लिए दिल से धन्यवाद। और सेट का माहौल इतना सुरक्षित और पॉजिटिव बनाने के लिए धन्यवाद। आपके निर्देशन में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

फिल्म मेरा लियारी की स्टार कास्ट

Mera Lyari film vs Dhurandhar
‘धुरंधर’ के बाद पाकिस्तान का बड़ा कदम. (फोटो सोर्स: richincolourandlife)

‘मेरा लियारी’ फिल्म में पाकिस्तान के कई कलाकार नजर आएंगे। इसमें आयशा ओमर के साथ दानानीर मोबीन, नय्यर एजाज, पारस मसरूर, अदनान शाह टीपू, शोएब हसन और सामिया मुमताज के साथ कई सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा भी कई और स्टार्स इस फिल्म में दिखेंगे। फिल्म का अनाउंसमेंट पिछले साल ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद ही कर दिया गया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जिस मकसद से ये फिल्म बनाई जा रही है, क्या ये उस पर खरी उतर पाएगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *