सोनीपत | शनिवार को सोनीपत जिले के अतिथि अध्यापकों के प्रतिनिधियों ने राई की विधायक कृष्णा गहलावत के जरिए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा। सोनीपत के विधायक निखिल मदान के जरिए भी ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधियों ने मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के फैसले को मानकर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पिछले 20 सालों से काम कर रहे अतिथि अध्यापकों को नियमित होने का मौका मिलेगा। इस मौके पर पंकज भारद्वाज, सुधीर चौहान, अजय, विजयपाल, हरिओम शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक कुमार, मीनाक्षी, सुमित्रा, शैली सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।


