भास्कर न्यूज | सोनीपत : चुनाव आयोग द्वारा मतदान सूची में गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कार्य कराया जा रहा है। मैपिंग करने में बीएलओ के सामने बड़ी समस्या मतदाताओं की तलाश करना था, क्योंकि कुछ मतदाता घर से बाहर रहते हैं। अब 15 जून से दूसरा चरण शुरू होगा। बीएलओ घर-घर पर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे। बीएलओ फार्म लेकर तीन बार मतदाता के घर पर दस्तक देंगे। मतदाता द्वारा फार्म नहीं दिए जाने पर उसका मतदाता सूची से नाम कट जाएगा। सत्यापन कार्य के लिए जिले के करीब 1209 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ को मतदाताओं से डॉक्यूमेंट लेने, एप पर डेटा अपलोड करने सहित पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी। चुनाव आयोग ने प्रक्रिया पूरी करके 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी करने का लक्ष्य रखा है। चुनाव आयोग द्वारा वर्ष 2002 की मतदाता सूची का वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान कराया जा रहा है। पहले चरण में मतदाताओं की पैपिंग का कार्य कराया गया है। दूसरे चरण में बीएलओ सत्यापन के लिए फार्म लेकर मतदाताओं के घर पर जाएंगे। सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब पांच जून को फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एसआईआर के दौरान आने वाली सभी स्थिति और परिस्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ इनसे निपटने के बारे में बताया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र कुल बूथ गन्नौर 219 राई 195 खरखौदा 188 सोनीपत 183 गोहाना 205 बरोदा 223 निर्वाचन कार्यालय द्वारा लगाया मतदाताओं की मैपिंग काम किया जा रहा है। एक जून को मैप हुए मतदाताओं को डेटा फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं के न्यूमरेशन फॉर्म के प्रिंट किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक न्यूमरेशन फॉर्म पर मतदाताओं को पूरा डेटा होगा। 15 जून से मतदाताओं के घर-घर न्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद बीएलओ मतदाताओं द्वारा दिए न्यूमरेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन करेंगे। ^ प्रशासन का लक्ष्य 100 प्रतिशत सटीक वोटर लिस्ट तैयार करना है। सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे अपना कार्य बेहतर ढंग से कर सके। नेहा सिंह, उपायुक्त, सोनीपत


