RCB से शर्मनाक हार झेलने के बाद बुरी तरह फंसी दिल्ली कैपिटल्स, अपने आधिकारिक पेज से शेयर कर दी ये मीम

RCB से शर्मनाक हार झेलने के बाद बुरी तरह फंसी दिल्ली कैपिटल्स, अपने आधिकारिक पेज से शेयर कर दी ये मीम

Delhi Capitals Shares Notebandi Meme: जिस टीम ने पिछले ही मुकाबले में 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, वही टीम दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 75 रन पर ढेर हो गई। आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के अरुण स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 75 रन ही बना सकी। इसी मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इन्हीं बल्लेबाजों ने 264 रन बनाए थे। हालांकि बाद में 265 रन का लक्ष्य हासिल कर पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया था।

लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे और सिर्फ 75 रन ही बना सके। इस लक्ष्य को 39 गेंदों में आरसीबी के बल्लेबाजों ने हासिल कर लिया और 9 विकेट से यह मुकाबला जीतकर अंक तालिका में दूसरा स्थान भी हासिल कर लिया। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं अब थोड़ी धुंधली दिखने लगी हैं।

मीम शेयर करने पर मचा बवाल

हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मीम शेयर कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया और फैंस ट्रोल करने लगे। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने नोटबंदी के दौरान वायरल हुए एक मीम को शेयर किया, जिसमें लाइन में खड़ा एक शख्स गाली देते हुए अपनी स्थिति बता रहा होता है।

Delhi Capitals Viral Meme

यह मीम उस दौरान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी स्थिति बताने के लिए वही मीम शेयर किया, लेकिन वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। हालांकि बाद में फ्रेंचाइजी ने तुरंत उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

RCB के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टीम के टॉप 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। 8 रन पर दिल्ली के 6 बल्लेबाज आउट हो गए थे। इसके बाद अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर ने मिलकर टीम को 70 रन के पार पहुंचाने में मदद की। 76 रन के लक्ष्य को RCB ने सिर्फ एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 23 और देवदत्त पडिकल 13 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में 7वें स्थान पर खिसक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *