गोशाईगंज सीट पर भाजपा की पहली पसंद खब्बू तिवारी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अभय सिंह, बसपा से रामसागर; विधायक का क्या हुआ जानिए

गोशाईगंज सीट पर भाजपा की पहली पसंद खब्बू तिवारी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अभय सिंह, बसपा से रामसागर; विधायक का क्या हुआ जानिए

अयोध्या जिले की गोशाईगंज सीट पर सपा विधायक अभय सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 53 % जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू हैं। उन्हें 75 % लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर डॉ सर्वेश वर्मा हैं, वर्मा को 7% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य करुणाकर पांडेय हैं, उन्हें 5 % ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम कृष्ण कुमार पांडेय खून्नू का है, जिन्हें तीन फीसदी से कम लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अभय सिंह हैं। इन्हें 64% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर रामलोट निषाद को 14 %लोगों ने पसंद किया है। वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर पारसनाथ यादव को 8 %, महर्षि द्विवेदी को 6 % लोगों ने पसंद किया है। बसपा में रामसागर को 53 % लोगों पसंद किया है। अन्य को 47 % लोगों ने पसंद किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *