राबड़ी आवास खाली होगा कि नहीं…फैसला 6 जून के बाद:लालू यादव के सिंगापुर से लौटने के बाद तय होगी रणनीति, 3 ऑप्शन

राबड़ी आवास खाली होगा कि नहीं…फैसला 6 जून के बाद:लालू यादव के सिंगापुर से लौटने के बाद तय होगी रणनीति, 3 ऑप्शन

पूर्व सीएम राबड़ी देवी 6 जून तक 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला खाली नहीं करेंगी। राजद प्रमुख लालू यादव इलाज के लिए सिंगापुर गए हैं। वह 6 जून तक लौटने वाले हैं। लालू के आने के बाद राबड़ी बंगले को लेकर उनसे बात करेंगी। लालू यादव तय करेंगे कि इस मामले में कोर्ट जाना है, सरकार द्वारा दिए जा रहे 39 हार्डिंग रोड बंगला में शिफ्ट होना है या अपने घर में रहना है। भास्कर की खास रिपोर्ट में पढ़िए, सरकार द्वारा बंगला खाली करने के लिए डाले जा रहे दबाव के बीच राबड़ी देवी के पास क्या ऑप्शन हैं? लालू परिवार की क्या रणनीति होगी? राबड़ी देवी के पास क्या ऑप्शन हैं, कहां रहेंगी? बिहार सरकार ने राबड़ी देवी का आवास 10 सर्कुलर रोड मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। जल्द बंगला खाली करने का दबाव है। ऐसे में उनके पास तीन ऑप्शन हैं… 1- 39 हार्डिंग रोड बंगला सरकार ने राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड बंगला अलॉट किया है। उन्हें नए बंगले में शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। राबड़ी देवी अपना निजी आवास पूरी तरह तैयार होने तक यहां रह सकती हैं। इस मामले में राजद के नेताओं की दो तरह की राय है। कुछ नेता चाहते हैं कि लालू परिवार को नया बंगला स्वीकार नहीं करना चाहिए। 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली नहीं करना चाहिए। अगर जबरन हटाया जाता है तो राबड़ी देवी और लालू यादव को अपने निजी आवास में रहने जाना चाहिए। वहीं, कुछ नेता सरकारी बंगला स्वीकार करने के पक्ष में हैं। कितना खास है 39 हार्डिंग रोड बंगला?
2- कौटिल्य नगर पटना स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे कौटिल्य नगर में लालू यादव का नया बंगला बन रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। 3- महुआ बाग बंगला लालू यादव अपने परिवार के साथ रहने के लिए पटना के दानापुर के महुआ बाग में बन रहे बंगले में जा सकते हैं। यहां लालू दो मंजिला भव्य बंगला बनवा रहे हैं। वह खुद कामकाज देखने जाते रहे हैं। कोर्ट जाएंगे या सड़क पर संघर्ष करेंगे, क्या होगी लालू परिवार की रणनीति हमने आरजेडी के कई नेताओं से बात की। इस मामले में यह बात सामने आई कि अभी राबड़ी देवी बंगला खाली करने नहीं जा रही हैं। वह तत्काल कोर्ट भी नहीं जाएंगी। वकीलों से बातचीत की जा रही है। पार्टी को लगता है कि कोर्ट जाने का फैसला बहुत सही नहीं होगा। तय यही किया गया है कि सरकार के इस निर्णय का विरोध किया जाएगा। इसके लिए सड़क पर उतरने की तैयारी है। अंतिम फैसला लालू यादव के आने के बाद होगा। राजद की तैयारी है कि आवासों के आवंटन में गड़बड़ियां को लेकर सरकार को एक्सपोज करे। जनता को बताएं कि आखिर विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष का घर बदलने की क्या जरूरत थी। सरकार चाहती है कि दलित मंत्री सड़क पर रहें: सुधाकर सिंह राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘भाजपा चाहती है कि विपक्ष को उखाड़ कर फेंक दे और अपने लिए पूरी राजधानी ले लें। सरकार अपने दलित मंत्री को घर नहीं देना चाहती है। पहले अलॉटमेंट होता है कि पहले खाली होता है बताइए। मकान खाली हुआ नहीं और मंत्री को अलॉट कर दिया गया। सरकार दलित मंत्री को सड़क पर रखना चाहती है।’ आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, ‘11 मई 2026 को मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड आवास अलॉट किया गया था, लेकिन वे उसमें नहीं गए। इसके बाद उन्हें 10 सर्कुलर रोड दिया गया। सरकार अपने दलित मंत्री को अपमानित कर रही है।’ जेडीयू ने तो सड़क को ही अपने ऑफिस में मिला लिया कांग्रेस भी इस मुद्दे पर मुखर है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा, ‘जेडीयू ने अपने कार्यालय विस्तार के लिए बगल वाली सड़क को पार्टी कार्यालय में मिला लिया। बीजेपी ने सरकारी आवास को लेकर तरह-तरह की मनमानियां कीं। अब राबड़ी देवी और लालू प्रसाद को परेशान कर रही है। मेरा दलित होना अभिशाप लग रहा है: मंत्री नंद किशोर राम राबड़ी आवास मंत्री नंद किशोर राम को आवास अलॉट किया गया है। दलित कार्ड खेलते हुए नंद किशोर ने कहा, ‘मेरा दलित होना अभिशाप लग रहा है, इसलिए राबड़ी देवी आवास खाली नहीं कर रही हैं।’ सरकार राबड़ी देवी को जलील कर रही हैं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा, ‘यह एक तरह से सरकार के लिए शर्म की बात है। राबड़ी देवी का आवास उनकी सहमति से बदला जाना चाहिए था। जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। यह बदले की कार्रवाई है। उन्हें जलील किया जा रहा है।’ पूर्व सीएम राबड़ी देवी 6 जून तक 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला खाली नहीं करेंगी। राजद प्रमुख लालू यादव इलाज के लिए सिंगापुर गए हैं। वह 6 जून तक लौटने वाले हैं। लालू के आने के बाद राबड़ी बंगले को लेकर उनसे बात करेंगी। लालू यादव तय करेंगे कि इस मामले में कोर्ट जाना है, सरकार द्वारा दिए जा रहे 39 हार्डिंग रोड बंगला में शिफ्ट होना है या अपने घर में रहना है। भास्कर की खास रिपोर्ट में पढ़िए, सरकार द्वारा बंगला खाली करने के लिए डाले जा रहे दबाव के बीच राबड़ी देवी के पास क्या ऑप्शन हैं? लालू परिवार की क्या रणनीति होगी? राबड़ी देवी के पास क्या ऑप्शन हैं, कहां रहेंगी? बिहार सरकार ने राबड़ी देवी का आवास 10 सर्कुलर रोड मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। जल्द बंगला खाली करने का दबाव है। ऐसे में उनके पास तीन ऑप्शन हैं… 1- 39 हार्डिंग रोड बंगला सरकार ने राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड बंगला अलॉट किया है। उन्हें नए बंगले में शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। राबड़ी देवी अपना निजी आवास पूरी तरह तैयार होने तक यहां रह सकती हैं। इस मामले में राजद के नेताओं की दो तरह की राय है। कुछ नेता चाहते हैं कि लालू परिवार को नया बंगला स्वीकार नहीं करना चाहिए। 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली नहीं करना चाहिए। अगर जबरन हटाया जाता है तो राबड़ी देवी और लालू यादव को अपने निजी आवास में रहने जाना चाहिए। वहीं, कुछ नेता सरकारी बंगला स्वीकार करने के पक्ष में हैं। कितना खास है 39 हार्डिंग रोड बंगला?
2- कौटिल्य नगर पटना स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे कौटिल्य नगर में लालू यादव का नया बंगला बन रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। 3- महुआ बाग बंगला लालू यादव अपने परिवार के साथ रहने के लिए पटना के दानापुर के महुआ बाग में बन रहे बंगले में जा सकते हैं। यहां लालू दो मंजिला भव्य बंगला बनवा रहे हैं। वह खुद कामकाज देखने जाते रहे हैं। कोर्ट जाएंगे या सड़क पर संघर्ष करेंगे, क्या होगी लालू परिवार की रणनीति हमने आरजेडी के कई नेताओं से बात की। इस मामले में यह बात सामने आई कि अभी राबड़ी देवी बंगला खाली करने नहीं जा रही हैं। वह तत्काल कोर्ट भी नहीं जाएंगी। वकीलों से बातचीत की जा रही है। पार्टी को लगता है कि कोर्ट जाने का फैसला बहुत सही नहीं होगा। तय यही किया गया है कि सरकार के इस निर्णय का विरोध किया जाएगा। इसके लिए सड़क पर उतरने की तैयारी है। अंतिम फैसला लालू यादव के आने के बाद होगा। राजद की तैयारी है कि आवासों के आवंटन में गड़बड़ियां को लेकर सरकार को एक्सपोज करे। जनता को बताएं कि आखिर विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष का घर बदलने की क्या जरूरत थी। सरकार चाहती है कि दलित मंत्री सड़क पर रहें: सुधाकर सिंह राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘भाजपा चाहती है कि विपक्ष को उखाड़ कर फेंक दे और अपने लिए पूरी राजधानी ले लें। सरकार अपने दलित मंत्री को घर नहीं देना चाहती है। पहले अलॉटमेंट होता है कि पहले खाली होता है बताइए। मकान खाली हुआ नहीं और मंत्री को अलॉट कर दिया गया। सरकार दलित मंत्री को सड़क पर रखना चाहती है।’ आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, ‘11 मई 2026 को मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड आवास अलॉट किया गया था, लेकिन वे उसमें नहीं गए। इसके बाद उन्हें 10 सर्कुलर रोड दिया गया। सरकार अपने दलित मंत्री को अपमानित कर रही है।’ जेडीयू ने तो सड़क को ही अपने ऑफिस में मिला लिया कांग्रेस भी इस मुद्दे पर मुखर है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा, ‘जेडीयू ने अपने कार्यालय विस्तार के लिए बगल वाली सड़क को पार्टी कार्यालय में मिला लिया। बीजेपी ने सरकारी आवास को लेकर तरह-तरह की मनमानियां कीं। अब राबड़ी देवी और लालू प्रसाद को परेशान कर रही है। मेरा दलित होना अभिशाप लग रहा है: मंत्री नंद किशोर राम राबड़ी आवास मंत्री नंद किशोर राम को आवास अलॉट किया गया है। दलित कार्ड खेलते हुए नंद किशोर ने कहा, ‘मेरा दलित होना अभिशाप लग रहा है, इसलिए राबड़ी देवी आवास खाली नहीं कर रही हैं।’ सरकार राबड़ी देवी को जलील कर रही हैं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा, ‘यह एक तरह से सरकार के लिए शर्म की बात है। राबड़ी देवी का आवास उनकी सहमति से बदला जाना चाहिए था। जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। यह बदले की कार्रवाई है। उन्हें जलील किया जा रहा है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *