गयाजी के शेरघाटी में युवक की मौत, हत्या की आशंका:परिजन बोले- गोली मारकर मार डाला; दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त मिला, अस्पताल में तोड़ा दम

गयाजी जिले के शेरघाटी में परिजनों के मुताबिक गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरघाटी शहर के रमना मेला के रहने वाले रिजवान शेख उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से उसका दाहिना हाथ बुरी तरह फट गया था। घटना आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव में हुई बताई जा रही है। हाथ इस कदर चोटिल हुआ है जो पुलिस अधिकारियों के मन में शंका पैदा कर रही है लेकिन फिलहाल पुलिस चुप्पी साध जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में रिजवान को लेकर शेरघाटी पहुंचे। उसकी हालत काफी खराब थी। जख्म काफी गहरे थे। केहुनी के नीचे का हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा था। आनन-फानन में इलाज की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आखिर गोली कैसे चली और घटना किन परिस्थितियों में हुई, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। शेरघाटी के एसडीओ संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गोली कैसे चली और घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या फिर किसी विवाद के दौरान गोली चली। पुलिस बैदा गांव और आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटा रही है। घटना के वक्त मृतक के साथ मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस सनसनी खेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ संदीप कुमार का कहना है कि अभी मौके पर हैं पूछताछ व जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही सही जानकारी दी जाएगी। फिलहाल रिजवान की मोक्त हो चुकी है। गयाजी जिले के शेरघाटी में परिजनों के मुताबिक गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरघाटी शहर के रमना मेला के रहने वाले रिजवान शेख उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से उसका दाहिना हाथ बुरी तरह फट गया था। घटना आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव में हुई बताई जा रही है। हाथ इस कदर चोटिल हुआ है जो पुलिस अधिकारियों के मन में शंका पैदा कर रही है लेकिन फिलहाल पुलिस चुप्पी साध जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में रिजवान को लेकर शेरघाटी पहुंचे। उसकी हालत काफी खराब थी। जख्म काफी गहरे थे। केहुनी के नीचे का हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा था। आनन-फानन में इलाज की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आखिर गोली कैसे चली और घटना किन परिस्थितियों में हुई, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। शेरघाटी के एसडीओ संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गोली कैसे चली और घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या फिर किसी विवाद के दौरान गोली चली। पुलिस बैदा गांव और आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटा रही है। घटना के वक्त मृतक के साथ मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस सनसनी खेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ संदीप कुमार का कहना है कि अभी मौके पर हैं पूछताछ व जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही सही जानकारी दी जाएगी। फिलहाल रिजवान की मोक्त हो चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *