अरवल डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मैट्रिक, इंटर और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिले के कुल 34 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने जोर दिया कि जिला प्रशासन जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। डीएम ने यह भी बताया कि सरकारी और निजी दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अरवल जिले का नाम रोशन किया है। डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें। सम्मान समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अरवल डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मैट्रिक, इंटर और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिले के कुल 34 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने जोर दिया कि जिला प्रशासन जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। डीएम ने यह भी बताया कि सरकारी और निजी दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अरवल जिले का नाम रोशन किया है। डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें। सम्मान समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


