समस्तीपुर में कैमरामैन सहित मां पर जानलेवा हमला:शादी में फोटो नहीं खींचने पर रॉड से पीटा, घायल बोला- 4200 रुपये एडवांस दिए थे

समस्तीपुर में कैमरामैन सहित मां पर जानलेवा हमला:शादी में फोटो नहीं खींचने पर रॉड से पीटा, घायल बोला- 4200 रुपये एडवांस दिए थे

समस्तीपुर में शादी की फोटोग्राफी को लेकर हुए झगड़े में एक कैमरामैन और उसकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि शादी में फोटो खींचने न पहुंचने से नाराज लड़के के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर वार्ड संख्या-2 की है। घायल युवक की पहचान 17 साल के रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो रमेश कुमार कर्ण के बेटे हैं। घायल महिला उनकी मां अनीता देवी हैं। फोटोग्राफी के लिए उनसे संपर्क किया था घायल रितेश कुमार ने बताया कि गांव के एक युवक की शादी 23 अप्रैल को होनी थी। इस शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए उनसे संपर्क किया गया था और लड़के के परिजनों ने उन्हें 4200 रुपये एडवांस भी दिए थे। हालांकि, शादी से पहले 18 अप्रैल को रितेश एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। चोट लगने के कारण वह शादी में फोटोग्राफी के लिए नहीं पहुंच पाए। रितेश के अनुसार, उन्होंने लड़के के परिजनों को अपनी चोट की जानकारी दी थी और कुछ दिनों बाद एडवांस राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, मंगलवार को लड़के के कई परिजन अचानक उनके घर पहुंचे और पैसे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। मोबाइल फोन गिरवी रखने की पेशकश की घायल युवक ने बताया कि विवाद शांत करने के लिए उन्होंने अपना एक मोबाइल फोन गिरवी रखने की पेशकश की। आरोप है कि हमलावरों ने उनका आईफोन भी छीन लिया। जब रितेश ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें घर से घसीटकर सड़क पर ले गए और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इसी दौरान जब उसकी मां अनीता देवी बेटे को बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह की देखरेख में दोनों घायलों का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि रितेश के दोनों हाथों और पैरों में गंभीर जख्म हैं, जबकि उसकी मां अनीता देवी को भी शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों का सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। घायल पक्ष का बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में शादी की फोटोग्राफी को लेकर हुए झगड़े में एक कैमरामैन और उसकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि शादी में फोटो खींचने न पहुंचने से नाराज लड़के के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर वार्ड संख्या-2 की है। घायल युवक की पहचान 17 साल के रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो रमेश कुमार कर्ण के बेटे हैं। घायल महिला उनकी मां अनीता देवी हैं। फोटोग्राफी के लिए उनसे संपर्क किया था घायल रितेश कुमार ने बताया कि गांव के एक युवक की शादी 23 अप्रैल को होनी थी। इस शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए उनसे संपर्क किया गया था और लड़के के परिजनों ने उन्हें 4200 रुपये एडवांस भी दिए थे। हालांकि, शादी से पहले 18 अप्रैल को रितेश एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। चोट लगने के कारण वह शादी में फोटोग्राफी के लिए नहीं पहुंच पाए। रितेश के अनुसार, उन्होंने लड़के के परिजनों को अपनी चोट की जानकारी दी थी और कुछ दिनों बाद एडवांस राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, मंगलवार को लड़के के कई परिजन अचानक उनके घर पहुंचे और पैसे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। मोबाइल फोन गिरवी रखने की पेशकश की घायल युवक ने बताया कि विवाद शांत करने के लिए उन्होंने अपना एक मोबाइल फोन गिरवी रखने की पेशकश की। आरोप है कि हमलावरों ने उनका आईफोन भी छीन लिया। जब रितेश ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें घर से घसीटकर सड़क पर ले गए और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। इसी दौरान जब उसकी मां अनीता देवी बेटे को बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह की देखरेख में दोनों घायलों का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि रितेश के दोनों हाथों और पैरों में गंभीर जख्म हैं, जबकि उसकी मां अनीता देवी को भी शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों का सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है। घायल पक्ष का बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *