कोटा में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला:सरियों और पाइप से युवक पर वार VIDEO

कोटा में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला:सरियों और पाइप से युवक पर वार VIDEO

कोटा शहर में पुरानी रंजिश और विवादों को लेकर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जानलेवा हमलों के मामले सामने आए हैं। एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए, जबकि दूसरे मामले में लोहे के पाइप और सरियों से हमला कर युवक को गंभीर घायल कर दिया गया। पहली घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस इलाके की है। घायल युवक देवेंद्र ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन से चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मारे, इसके बाद चाकू से लगातार कई वार किए। देवेंद्र के शरीर पर करीब छह से सात जगह चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दूसरी घटना मकबरा थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित चश्मे की बावड़ी इलाके में हुई। यहां अतिक्रमण विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर लोहे के पाइप और सरियों से हमला कर दिया गया। घायल मोहम्मद शोएब को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि शोएब के पिता ने अतिक्रमण की शिकायत नगर निगम में की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते हमला हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मकबरा थाना अधिकारी लइक का कहना है कि दोनों पक्ष आमने-सामने रहते हैं और पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पाबंद किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *