झाबुआ में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट:करवड़ में पगडंडी पर पड़ा था, पुलिस को हत्या की आशंका; जांच जारी

झाबुआ में मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट:करवड़ में पगडंडी पर पड़ा था, पुलिस को हत्या की आशंका; जांच जारी

झाबुआ जिले के पेटलावद में करवड़ पुलिस चौकी के पास शनिवार को एक युवक का शव मिला। शव चवरापाड़ा के पगडंडी वाले रास्ते पर बामन जीरी के पास पड़ा मिला। मृतक की पहचान चंवरापाड़ा मोर पंचायत निवासी शांतिलाल पिता वेलजी पारगी के रूप में की गई। चेहरे पर मिले गहरे जख्म, हमले की आशंका घटना की सूचना पर पहुंची करवड़ पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। युवक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक पर किसी धारदार वस्तु या पत्थर से हमला किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। करवड़ पुलिस के अनुसार, फिलहाल मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *