भागलपुर में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। मामला, बाइपास थाना क्षेत्र के बिबिया टोला स्थित बिलैया बगीचा का है। मंगलवार को खेत पर काम करने गए लोगों ने उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इस घटकी जानकारी दी। सूचना के बाद बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है, मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि युवक आसपास इलाके के रहने वाले नहीं हैं, कहीं दूर से आकर उन्होंने यहां पर सुसाइड किया है। इस बगीचे में घटना हुई है वहां पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई अब तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 18 साल है। उसने शर्ट और जींस पहन रखी थी। वह करीब 16 फीट ऊंचे पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। आशंका है कि देर रात उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की होगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार लिया है। थाना अध्यक्ष सुमन राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जो लॉक है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सबूत को इकट्ठा करने में जुटी हुई है। भागलपुर में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। मामला, बाइपास थाना क्षेत्र के बिबिया टोला स्थित बिलैया बगीचा का है। मंगलवार को खेत पर काम करने गए लोगों ने उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इस घटकी जानकारी दी। सूचना के बाद बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है, मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि युवक आसपास इलाके के रहने वाले नहीं हैं, कहीं दूर से आकर उन्होंने यहां पर सुसाइड किया है। इस बगीचे में घटना हुई है वहां पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई अब तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 18 साल है। उसने शर्ट और जींस पहन रखी थी। वह करीब 16 फीट ऊंचे पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। आशंका है कि देर रात उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की होगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार लिया है। थाना अध्यक्ष सुमन राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जो लॉक है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सबूत को इकट्ठा करने में जुटी हुई है।


