लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक युवक की जान ले ली। वार्ड संख्या 17 निवासी 28 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। वह टुनटुन यादव के पुत्र बताए जाते हैं। मंगलवार सुबह जब राजकुमार घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बहियार में उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर मारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम राजकुमार को उसके पड़ोसी संजय यादव ने घर से बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद संजय यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावरों ने शव को पहचान छिपाने की नीयत से धारदार हथियार से क्षत-विक्षत कर दिया। उसकी आंख और पैर पर भी गंभीर वार किए गए और शव को घर से दूर बहियार में फेंक दिया। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी परिजनों के मुताबिक, राजकुमार का अपने गोतिया अर्जुन यादव के साथ करीब 10 धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले में कबैया थाना में पहले से प्राथमिकी भी दर्ज थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप यह भी है कि इसी रंजिश में अर्जुन यादव ने संजय यादव को हत्या के लिए उकसाया। SDPO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी को छोपेमारी मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक युवक की जान ले ली। वार्ड संख्या 17 निवासी 28 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। वह टुनटुन यादव के पुत्र बताए जाते हैं। मंगलवार सुबह जब राजकुमार घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बहियार में उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर मारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम राजकुमार को उसके पड़ोसी संजय यादव ने घर से बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद संजय यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावरों ने शव को पहचान छिपाने की नीयत से धारदार हथियार से क्षत-विक्षत कर दिया। उसकी आंख और पैर पर भी गंभीर वार किए गए और शव को घर से दूर बहियार में फेंक दिया। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी परिजनों के मुताबिक, राजकुमार का अपने गोतिया अर्जुन यादव के साथ करीब 10 धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले में कबैया थाना में पहले से प्राथमिकी भी दर्ज थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप यह भी है कि इसी रंजिश में अर्जुन यादव ने संजय यादव को हत्या के लिए उकसाया। SDPO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी को छोपेमारी मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


