घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:कटिहार में आठ माह पहले हुई थी शादी, पारिवारिक तनाव के कारण खुदकुशी की आशंका

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:कटिहार में आठ माह पहले हुई थी शादी, पारिवारिक तनाव के कारण खुदकुशी की आशंका

कटिहार में नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। घटना रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर पंचायत के शेखटोला गांव की है। मृतका की पहचान शेखटोला निवासी तौकीर आलम की पत्नी सोनी खातून(19) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस, एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सोनी खातून का मायका आजमनगर थाना क्षेत्र के बरमाईन पंचायत में है। करीब आठ माह पूर्व ही उसकी शादी तौकीर आलम से हुई थी, जो पेशे से दर्जी है। पारिवारिक तनाव के कारण खुदकुशी की आशंका पुलिस के अनुसार, शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। स्थानीय लोगों ने पारिवारिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत कारणों की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कटिहार में नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। घटना रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर पंचायत के शेखटोला गांव की है। मृतका की पहचान शेखटोला निवासी तौकीर आलम की पत्नी सोनी खातून(19) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस, एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सोनी खातून का मायका आजमनगर थाना क्षेत्र के बरमाईन पंचायत में है। करीब आठ माह पूर्व ही उसकी शादी तौकीर आलम से हुई थी, जो पेशे से दर्जी है। पारिवारिक तनाव के कारण खुदकुशी की आशंका पुलिस के अनुसार, शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। स्थानीय लोगों ने पारिवारिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत कारणों की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *