समस्तीपुर में फाइनेंस मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला:भाई बोला- तनाव में रहता था, अधिकारी काम का प्रेशर बनाते थे

समस्तीपुर में फाइनेंस मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला:भाई बोला- तनाव में रहता था, अधिकारी काम का प्रेशर बनाते थे

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की मौक हो गई। कमरे में फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। परिजनों ने अधिकारियों पर काम के लिए प्रशेर बनाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान चकमहेसी के शिवनगर वार्ड संख्या-4 निवासी दीनदयाल रजनीश(30) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। बड़े भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीनदयाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। चार साल की एक बेटी है। अक्सर अपने काम को लेकर तनाव में रहता था। घर पर काम का लोड और अधिकारियों की ओर प्रेशर बनाने की बात करता थे। कई बार नौकरी छोड़ने की भी इच्छा जताई थी। पिछले साल विभाग को इस्तीफा भी भेजा था, लेकिन अधिकारियों ने समझा-बुझाकर नौकरी जारी रखने के लिए मना लिया था। दरवाजा तोड़कर निकाला शव नरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कंपनी के कर्मचारियों से सूचना मिली। फोन पर बताया गया कि दीनदयाल अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। करीब 1 घंटे बाद 07:30 बजे मौके पर पहुंचा। वहां पहले से पुलिस टीम मौजूद थी। कमरा अंदर से बंद था। सुबह 11 बजे एफएसएल की टीम पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का सीन देखकर झटका लगा। शव पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की मौक हो गई। कमरे में फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। परिजनों ने अधिकारियों पर काम के लिए प्रशेर बनाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान चकमहेसी के शिवनगर वार्ड संख्या-4 निवासी दीनदयाल रजनीश(30) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। बड़े भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीनदयाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। चार साल की एक बेटी है। अक्सर अपने काम को लेकर तनाव में रहता था। घर पर काम का लोड और अधिकारियों की ओर प्रेशर बनाने की बात करता थे। कई बार नौकरी छोड़ने की भी इच्छा जताई थी। पिछले साल विभाग को इस्तीफा भी भेजा था, लेकिन अधिकारियों ने समझा-बुझाकर नौकरी जारी रखने के लिए मना लिया था। दरवाजा तोड़कर निकाला शव नरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कंपनी के कर्मचारियों से सूचना मिली। फोन पर बताया गया कि दीनदयाल अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। करीब 1 घंटे बाद 07:30 बजे मौके पर पहुंचा। वहां पहले से पुलिस टीम मौजूद थी। कमरा अंदर से बंद था। सुबह 11 बजे एफएसएल की टीम पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का सीन देखकर झटका लगा। शव पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *