कटौना बाईपास पर अनियंत्रित होकर पुल से टकराई कार:जमुई में रेलवे के JE समेत 3 गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर के नशे में होने की आशंका

कटौना बाईपास पर अनियंत्रित होकर पुल से टकराई कार:जमुई में रेलवे के JE समेत 3 गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर के नशे में होने की आशंका

जमुई में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में रेलवे के जूनियर इंजीनियर (जेई) सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कटौना बाईपास पर हुई। घायलों की पहचान टेंगरा निवासी अमित कुमार, सूरज कुमार और रेलवे के एक जेई के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शराब के नशे में था ड्राइवर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक के शराब के नशे में होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि चालक ने अंतिम समय में हैंड ब्रेक नहीं लगाया होता, तो कार पुल के नीचे गिर सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो वाहन चला रहा चालक शराब के नशे में था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। सभी घायल खतरे से बाहर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जमुई जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीते एक महीने में जिले में सड़क हादसों में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमुई में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में रेलवे के जूनियर इंजीनियर (जेई) सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कटौना बाईपास पर हुई। घायलों की पहचान टेंगरा निवासी अमित कुमार, सूरज कुमार और रेलवे के एक जेई के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शराब के नशे में था ड्राइवर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक के शराब के नशे में होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि चालक ने अंतिम समय में हैंड ब्रेक नहीं लगाया होता, तो कार पुल के नीचे गिर सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो वाहन चला रहा चालक शराब के नशे में था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। सभी घायल खतरे से बाहर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जमुई जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीते एक महीने में जिले में सड़क हादसों में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *