सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद देव थाना क्षेत्र के नयापुर गांव में आठ वर्षीय मासूम बच्चे का शव पोखर से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में मातम, आक्रोश और दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गांव निवासी अक्षय कुमार के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो शुक्रवार की शाम से लापता था।परिजनों के अनुसार सतीश शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से खेलने के लिए निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने देव थाना पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी।शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण थाना जाने के दौरान गांव के बाहर स्थित पोखर के पास से होकर गुजरे थे, लेकिन उस समय वहां कुछ दिखाई नहीं दिया। करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों ने पोखर में एक बच्चे का शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। शव बाहर निकालने पर उसकी पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता अक्षय कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि बच्चे के मुंह से ताजा खून निकल रहा था। उन्होंने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। इसके बावजूद उनके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही देव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद देव थाना क्षेत्र के नयापुर गांव में आठ वर्षीय मासूम बच्चे का शव पोखर से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में मातम, आक्रोश और दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गांव निवासी अक्षय कुमार के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो शुक्रवार की शाम से लापता था।परिजनों के अनुसार सतीश शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से खेलने के लिए निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने देव थाना पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी।शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण थाना जाने के दौरान गांव के बाहर स्थित पोखर के पास से होकर गुजरे थे, लेकिन उस समय वहां कुछ दिखाई नहीं दिया। करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों ने पोखर में एक बच्चे का शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। शव बाहर निकालने पर उसकी पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता अक्षय कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि बच्चे के मुंह से ताजा खून निकल रहा था। उन्होंने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। इसके बावजूद उनके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही देव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


