अमरोहा में ट्राई साइकिल पर मिला विकलांग का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

अमरोहा में ट्राई साइकिल पर मिला विकलांग का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

अमरोहा नगर में एक विकलांग व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्राई साइकिल पर मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछरट्टा में देर रात सामने आई। राहगीरों ने ट्राई साइकिल पर पड़े शव को देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्या या हादसे, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की असल वजह का पता चल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *