मथुरा में किराए के कमरे में बुजुर्ग का शव मिला:साधु भेषधारी व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा में किराए के कमरे में बुजुर्ग का शव मिला:साधु भेषधारी व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा के मंशापुरी कॉलोनी में एक किराये के कमरे में साधु भेषधारी बुजुर्ग का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हनुमान टीला निवासी कल्लू उर्फ कैलाश (75) के रूप में हुई है। वह पिछले 15 वर्षों से मंशापुरी कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे और ऑटो चलाकर अपना गुजारा करते थे। कल्लू अकेले रहते थे। रविवार सुबह जब कल्लू काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले, तो मकान मालिक को संदेह हुआ। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कृष्णा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा, जहां कल्लू का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *