मंदसौर में बावड़ी में मिला बुजुर्ग का शव:चंद्रपुरा में मंदिर के पास पानी में उतरा रहा था; दो दिन से थे लापता

मंदसौर में बावड़ी में मिला बुजुर्ग का शव:चंद्रपुरा में मंदिर के पास पानी में उतरा रहा था; दो दिन से थे लापता

मंदसौर शहर के चंद्रपुरा क्षेत्र में ओखा बाबूजी मंदिर के पास स्थित एक बावड़ी में मंगलवार रात 55 वर्षीय गोपाल सोलंकी का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर नई आबादी थाना पुलिस और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक पिछले दो दिनों से लापता थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजनों ने दी गुमशुदगी और मानसिक स्थिति की जानकारी
पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर थे और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाया करते थे। दो दिन पहले जब वे घर नहीं लौटे, तो परिवार अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहा था। इसी बीच स्थानीय रहवासियों द्वारा बावड़ी में शव देखे जाने की खबर मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और हुलिये के आधार पर उनकी शिनाख्त की। रेस्क्यू ऑपरेशन और आगामी वैधानिक कार्रवाई
मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका के अमले की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। बुधवार सुबह डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस अब मर्ग डायरी दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक और तकनीकी कारणों (डूबने या किसी अन्य वजह) का पता लगाने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *