नालंदा में भोजपुर के युवक की मिली लाश:दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, परिजन ने भतीजे के मुंडन में आने के लिए बुलाया था

नालंदा में भोजपुर के युवक की मिली लाश:दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, परिजन ने भतीजे के मुंडन में आने के लिए बुलाया था

नालंदा में माहुरी हॉल्ट के पास बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र छीने गांव निवासी रंजन प्रसाद के बेटे अजय कुमार प्रसाद (27) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अजय दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करता था। पिछले 5 महीने से वहीं था। 2020 में उसकी शादी हुई थी और उसके दो बेटे भी हैं। एक की उम्र 5 और दूसरे की 3 साल है। मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अजय से घरवालों की आखिरी बातचीत 27 मई को हुई थी। उस वक्त अजय ने बताया था कि उसे कंपनी से छुट्टी नहीं मिल पाई है, जिसके कारण वह अपने भांजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेगा। अजय अचानक आरा के बजाय नालंदा कैसे और क्यों पहुंच गया, यह परिजनों के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। देर रात सिलाव पुलिस से अजय की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन नालंदा पहुंचे। मामला सिलाव थाना क्षेत्र का है। पहचान पत्र से हुई शिनाख्त सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी ली, जिसमें मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त अजय कुमार के रूप में की गई और तुरंत परिजनों को दूरभाष पर इसकी सूचना दी गई।
ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल और शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरकर मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में इस रूट पर सफर कर रहा था। नालंदा में माहुरी हॉल्ट के पास बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र छीने गांव निवासी रंजन प्रसाद के बेटे अजय कुमार प्रसाद (27) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अजय दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करता था। पिछले 5 महीने से वहीं था। 2020 में उसकी शादी हुई थी और उसके दो बेटे भी हैं। एक की उम्र 5 और दूसरे की 3 साल है। मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अजय से घरवालों की आखिरी बातचीत 27 मई को हुई थी। उस वक्त अजय ने बताया था कि उसे कंपनी से छुट्टी नहीं मिल पाई है, जिसके कारण वह अपने भांजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेगा। अजय अचानक आरा के बजाय नालंदा कैसे और क्यों पहुंच गया, यह परिजनों के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। देर रात सिलाव पुलिस से अजय की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन नालंदा पहुंचे। मामला सिलाव थाना क्षेत्र का है। पहचान पत्र से हुई शिनाख्त सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी ली, जिसमें मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त अजय कुमार के रूप में की गई और तुरंत परिजनों को दूरभाष पर इसकी सूचना दी गई।
ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल और शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरकर मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में इस रूट पर सफर कर रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *