समस्तीपुर में खेत में मिली युवक की लाश:4 दिन पहले भूटान से लौटा था, गला घोंटकर हत्या की आशंका; परिजन बोले- किसी से दुश्मनी नहीं थी

समस्तीपुर में खेत में मिली युवक की लाश:4 दिन पहले भूटान से लौटा था, गला घोंटकर हत्या की आशंका; परिजन बोले- किसी से दुश्मनी नहीं थी

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। मक्के के खेत में शव मिला है। मृतक की पहचान गावपुर छतवारी निवासी सुरेश दास के पुत्र सुमन कुमार दास(23) के तौर पर हुई है। भूटान में टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी स्कूल के पास की है। परिजन नरेश दास ने बताया कि सुमन 4 दिन पहले ही भूटान से घर आया था। गुरुवार की सुबह गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद आ रहा था। आसपास खोजबीन की गई, इस बीच खेत से शव बरामद हुआ। ‘मारकर शव फेंक दिया’ परिजनों के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जमीनी विवाद भी नहीं है। गला घोंटकर हत्या की आशंका है। गर्दन पर निशान मिला है। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए खेत में शव लाकर फेंक दिया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। युवक कुछ दिन पहले ही भूटान से आया था। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी परिवार की लोगों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। मक्के के खेत में शव मिला है। मृतक की पहचान गावपुर छतवारी निवासी सुरेश दास के पुत्र सुमन कुमार दास(23) के तौर पर हुई है। भूटान में टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी स्कूल के पास की है। परिजन नरेश दास ने बताया कि सुमन 4 दिन पहले ही भूटान से घर आया था। गुरुवार की सुबह गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद आ रहा था। आसपास खोजबीन की गई, इस बीच खेत से शव बरामद हुआ। ‘मारकर शव फेंक दिया’ परिजनों के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जमीनी विवाद भी नहीं है। गला घोंटकर हत्या की आशंका है। गर्दन पर निशान मिला है। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए खेत में शव लाकर फेंक दिया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। युवक कुछ दिन पहले ही भूटान से आया था। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी परिवार की लोगों की ओर से आवेदन नहीं मिला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *