झंगहा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मां-बहन से झगड़े के बाद की आत्महत्या, बस्ती का रहने वाला था परिवार

झंगहा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मां-बहन से झगड़े के बाद की आत्महत्या, बस्ती का रहने वाला था परिवार

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के पास पेड़ से लटका युवक का शव पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ब्रह्मपुर के हरिलवा टोला निवासी आदित्य (22) के रूप में हुई है। मामला नई बाजार का बताया जा रहा है। मां-बहनों से हुआ था झगड़ा मृतक की मां ने बताया कि सोमवार की सुबह घर में विवाद हुआ था। आदित्य अपनी बहनों और मां के साथ मारपीट कर रहा था। विवाद के दौरान वह बार-बार आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। परिजन उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे। सुबह उसे अपने साथ नई बाजार तक भी लाए थे। वहां से वह गायब हो गया। कुछ ही देर बाद खबर आई कि उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। बस्ती का रहने वाला था परिवार मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का परिवार मूल रूप से बस्ती जनपद का निवासी है। कुछ साल पहले पिता चंदन ने ब्रह्मपुर के हरिलवा टोला में जमीन खरीदी थी। जिसके बाद पूरा परिवार यहीं आकर रहने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतरवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *