हमीरपुर में एनएच के किनारे महिला का शव मिला:शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका

हमीरपुर में एनएच के किनारे महिला का शव मिला:शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नेशनल हाईवे के किनारे एक महिला का शव मिल था। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम रात होने तक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में लगी रही लेकिन शब की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गला दबा कर हत्या किए जाने का लगाता है। यह मामला नेशनल हाईवे–34 के किनारे लीणा नाला के पास का है। जहां मंगलवार शाम करीब 5 बजे राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी महिला के शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना पुलिस सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। हालांकि देर रात तक शब की पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने खुद घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह शव मिला है, वहीं 26 मार्च की रात भी एक महिला का शव मिला था, जिसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। उस मामले में भी अब तक न तो शव की शिनाख्त हो सकी है और न ही घटना का खुलासा हुआ है। ऐसे में एक बार फिर उसी स्थान पर महिला का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *