बांका के दुधारी चेक डैम में बच्चे का शव मिला:परिजनों ने 4 नाबालिग दोस्तों पर मर्डर का आरोप लगाया

बांका के दुधारी चेक डैम में बच्चे का शव मिला:परिजनों ने 4 नाबालिग दोस्तों पर मर्डर का आरोप लगाया

बांका टाउन थाना क्षेत्र के दुधारी चेक डैम पोखर से सोमवार को 14 साल के बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पोखरिया गांव निवासी अनिरुद्ध यादव के बेटे प्रभास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के माता-पिता ने गांव के ही चार नाबालिग लड़कों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी और खेलने के क्रम में भी डूब कर मौत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने दुधारी चेक डैम में बच्चे का शव देखा जानकारी के अनुसार प्रभास कुमार गांव के ही अपने चार दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुधारी चेक डैम में एक बालक का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देखते ही माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया मृतक के पिता अनिरुद्ध यादव और मां मीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही वकील यादव के बेटे दिलखुश कुमार (16),अमीक यादव के बेटे पीयूष (14), विकास यादव के बेटे सुंदर कुमार (14) तथा साधु यादव के बेटे रजत कुमार प्रभाष (15) को खेलने के बहाने घर से बुलाकर दुधारी नदी की ओर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर उसे चेक डैम में फेंक दिया। जिसको लेकर परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। वकील यादव के घर पर पूछताछ के लिए गए तो उसका बेटा दिलखुश घर से फरार था। मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि घटना से पहले वह घर में चना भूंज रही थीं। इसी दौरान बेटे ने कहा था कि वह सत्तू खाएगा। थोड़ी देर बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकल गया। उन्होंने बताया कि प्रभाष अक्सर अपने दोस्तों के साथ उस तरफ खेलने जाया करता था। बांका टाउन थाना क्षेत्र के दुधारी चेक डैम पोखर से सोमवार को 14 साल के बच्चे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पोखरिया गांव निवासी अनिरुद्ध यादव के बेटे प्रभास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के माता-पिता ने गांव के ही चार नाबालिग लड़कों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी और खेलने के क्रम में भी डूब कर मौत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने दुधारी चेक डैम में बच्चे का शव देखा जानकारी के अनुसार प्रभास कुमार गांव के ही अपने चार दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुधारी चेक डैम में एक बालक का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देखते ही माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया मृतक के पिता अनिरुद्ध यादव और मां मीना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही वकील यादव के बेटे दिलखुश कुमार (16),अमीक यादव के बेटे पीयूष (14), विकास यादव के बेटे सुंदर कुमार (14) तथा साधु यादव के बेटे रजत कुमार प्रभाष (15) को खेलने के बहाने घर से बुलाकर दुधारी नदी की ओर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर उसे चेक डैम में फेंक दिया। जिसको लेकर परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। वकील यादव के घर पर पूछताछ के लिए गए तो उसका बेटा दिलखुश घर से फरार था। मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि घटना से पहले वह घर में चना भूंज रही थीं। इसी दौरान बेटे ने कहा था कि वह सत्तू खाएगा। थोड़ी देर बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकल गया। उन्होंने बताया कि प्रभाष अक्सर अपने दोस्तों के साथ उस तरफ खेलने जाया करता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *