पलामू में मेदिनीनगर-रांची फोरलेन पर रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक शिक्षक की पत्नी की मौत हो गई। मृतका की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के बारी गांव स्थित मिडिल स्कूल के शिक्षक मो. अशरफ अंसारी की पत्नी नसीमा खातून के रूप में हुई है। यह हादसा जोरकट टोल नाका के पास उस समय हुआ, जब शिक्षक अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के साथ बाइक से अपने गांव झाबर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेट बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि नसीमा खातून उछलकर डिवाइडर से जा टकराईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षक मो. अशरफ अंसारी को पैर में हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पांच वर्षीय बेटी सुरक्षित बच गई। बेटी को शिक्षक ने गमछे से कमर में बांध रखा था। मो. अशरफ परिवार के साथ चैनपुर के शाहपुर में बन रहे अपने नए मकान का काम देखने गए थे और रविवार शाम को लौट रहे थे। सदर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला युवक शहर के एक व्यवसायी का पुत्र है, जिसे भी चोटें आई हैं। मृतका के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। नसीमा खातून अपने पीछे 12, 8 और 5 वर्ष के तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। पलामू में मेदिनीनगर-रांची फोरलेन पर रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक शिक्षक की पत्नी की मौत हो गई। मृतका की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के बारी गांव स्थित मिडिल स्कूल के शिक्षक मो. अशरफ अंसारी की पत्नी नसीमा खातून के रूप में हुई है। यह हादसा जोरकट टोल नाका के पास उस समय हुआ, जब शिक्षक अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के साथ बाइक से अपने गांव झाबर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेट बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि नसीमा खातून उछलकर डिवाइडर से जा टकराईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षक मो. अशरफ अंसारी को पैर में हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पांच वर्षीय बेटी सुरक्षित बच गई। बेटी को शिक्षक ने गमछे से कमर में बांध रखा था। मो. अशरफ परिवार के साथ चैनपुर के शाहपुर में बन रहे अपने नए मकान का काम देखने गए थे और रविवार शाम को लौट रहे थे। सदर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला युवक शहर के एक व्यवसायी का पुत्र है, जिसे भी चोटें आई हैं। मृतका के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। नसीमा खातून अपने पीछे 12, 8 और 5 वर्ष के तीन बच्चों को छोड़ गई हैं।


