गोपालगंज में नदी किनारे मिला दसवीं के छात्र का शव:मां से बाेला-‘मेरा बैग पैक कर देना, अभी आता हूं’; हत्या का आरोप; 7 दोस्त अरेस्ट

गोपालगंज में नदी किनारे मिला दसवीं के छात्र का शव:मां से बाेला-‘मेरा बैग पैक कर देना, अभी आता हूं’; हत्या का आरोप; 7 दोस्त अरेस्ट

गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघरा गांव के पास गंडक नदी से 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव निवासी दिलीप उपाध्याय के पुत्र अमन उपाध्याय के रूप में हुई है। देखें,मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढ़ें,पूरा मामला… परिजन बोले-साक्ष्य मिटाने को शव फेंका परिजनों ने आशंका जताई है कि अमन की बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को नदी किनारे फेंका गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अमन के साथ गए सात दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमन अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था और एक सप्ताह पहले रिश्तेदार के गृहप्रवेश समारोह में शामिल होने गोपालगंज आया था। 22 मई को उसकी परीक्षा होनी थी, जिसके लिए उसके पिता ने उसे दिल्ली लौटने को कहा था। दिल्ली जाने को पिता से लिए थे 1100 रुपये परिजनों के अनुसार, दिल्ली जाने के लिए अमन ने अपने पिता से 1100 रुपये लिए थे और घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया कि वह ट्रेन के बजाय बस से दिल्ली जाएगा। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन और संपर्क के प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। दोस्त बोले-तरबूज लाने के लिए नदी पार गया था शुक्रवार सुबह गंडक नदी से उसका शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अमन की सुनियोजित तरीके से हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया है। हालांकि, अमन के दोस्तों का कहना है कि वह तरबूज लाने के लिए नदी पार गया था और इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। पिता बोले-बुधवार सुबह 11 बजे से लापता था बेटा मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बुधवार सुबह करीब 11 बजे से लापता था। घर से निकलने से पहले उसने मोबाइल की किस्त जमा करने के लिए पैसे मांगे थे। पिता ने दो दिन बाद पैसे देने की बात कही, हालांकि उसकी मां ने उसे 1100 रुपये दिए और दिल्ली परीक्षा देने जाने के लिए तैयारी करने को कहा। युवक को दोपहर 1:30 बजे सिवान से दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के करीब 10 मिनट बाद युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आया। पूछने पर उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर लौट रहा है और अपनी मां से बैग पैक करने को कहा। इसके बाद वह घर से निकल गया, लेकिन वापस नहीं आया। फोन करने पर 10-15 मिनट में लौटने को कहा दोपहर करीब 3 बजे परिजनों ने उससे दोबारा संपर्क किया। उस समय उसने बताया कि वह गोपालगंज में है और 10-15 मिनट में लौट रहा है। बाद में उसने कहा कि अब वह ट्रेन से नहीं बल्कि शाम की बस से दिल्ली जाएगा। इसके बाद देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। बेटा आत्महत्या करने वाला लड़का नहीं था अगली सुबह परिजनों को सूचना मिली कि युवक की मौत हो गई है और उसका शव नदी से बरामद हुआ है। परिवार ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या करने वाला लड़का नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह गांव और आसपास के 6-7 लड़कों के साथ गया था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि यह पता लगाया जाए कि युवक को कौन अपने साथ लेकर गया, उसके साथ क्या हुआ और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बोले-परिजनों के बयान के आधार पर जांच मामले में जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अमन के मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके। गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघरा गांव के पास गंडक नदी से 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव निवासी दिलीप उपाध्याय के पुत्र अमन उपाध्याय के रूप में हुई है। देखें,मौके से आई तस्वीर… सिलसिलेवार पढ़ें,पूरा मामला… परिजन बोले-साक्ष्य मिटाने को शव फेंका परिजनों ने आशंका जताई है कि अमन की बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को नदी किनारे फेंका गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अमन के साथ गए सात दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमन अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था और एक सप्ताह पहले रिश्तेदार के गृहप्रवेश समारोह में शामिल होने गोपालगंज आया था। 22 मई को उसकी परीक्षा होनी थी, जिसके लिए उसके पिता ने उसे दिल्ली लौटने को कहा था। दिल्ली जाने को पिता से लिए थे 1100 रुपये परिजनों के अनुसार, दिल्ली जाने के लिए अमन ने अपने पिता से 1100 रुपये लिए थे और घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया कि वह ट्रेन के बजाय बस से दिल्ली जाएगा। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन और संपर्क के प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। दोस्त बोले-तरबूज लाने के लिए नदी पार गया था शुक्रवार सुबह गंडक नदी से उसका शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अमन की सुनियोजित तरीके से हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका गया है। हालांकि, अमन के दोस्तों का कहना है कि वह तरबूज लाने के लिए नदी पार गया था और इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। पिता बोले-बुधवार सुबह 11 बजे से लापता था बेटा मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा बुधवार सुबह करीब 11 बजे से लापता था। घर से निकलने से पहले उसने मोबाइल की किस्त जमा करने के लिए पैसे मांगे थे। पिता ने दो दिन बाद पैसे देने की बात कही, हालांकि उसकी मां ने उसे 1100 रुपये दिए और दिल्ली परीक्षा देने जाने के लिए तैयारी करने को कहा। युवक को दोपहर 1:30 बजे सिवान से दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के करीब 10 मिनट बाद युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आया। पूछने पर उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर लौट रहा है और अपनी मां से बैग पैक करने को कहा। इसके बाद वह घर से निकल गया, लेकिन वापस नहीं आया। फोन करने पर 10-15 मिनट में लौटने को कहा दोपहर करीब 3 बजे परिजनों ने उससे दोबारा संपर्क किया। उस समय उसने बताया कि वह गोपालगंज में है और 10-15 मिनट में लौट रहा है। बाद में उसने कहा कि अब वह ट्रेन से नहीं बल्कि शाम की बस से दिल्ली जाएगा। इसके बाद देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। बेटा आत्महत्या करने वाला लड़का नहीं था अगली सुबह परिजनों को सूचना मिली कि युवक की मौत हो गई है और उसका शव नदी से बरामद हुआ है। परिवार ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या करने वाला लड़का नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह गांव और आसपास के 6-7 लड़कों के साथ गया था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि यह पता लगाया जाए कि युवक को कौन अपने साथ लेकर गया, उसके साथ क्या हुआ और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बोले-परिजनों के बयान के आधार पर जांच मामले में जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अमन के मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *