गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बरौली थाना क्षेत्र के सलोन मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर को कुचल दिया। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बतरदे गांव निवासी स्वर्गीय गोधन मांझी के 55 वर्षीय बेटे बहादुर मांझी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, बहादुर मांझी एक होटल में मजदूरी का काम करते थे। वे अपनी ड्यूटी खत्म कर दिनभर की दिहाड़ी लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से दोषी ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बरौली थाना क्षेत्र के सलोन मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर को कुचल दिया। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बतरदे गांव निवासी स्वर्गीय गोधन मांझी के 55 वर्षीय बेटे बहादुर मांझी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, बहादुर मांझी एक होटल में मजदूरी का काम करते थे। वे अपनी ड्यूटी खत्म कर दिनभर की दिहाड़ी लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से दोषी ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।


