भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच जानकी स्टेडियम में दरभंगा बनाम शिवहर के बीच खेला गया। इसमें दरभंगा की टीम ने 77 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा रवि कुमार के 54 रन और हाशिर रशीद के 50 रनों के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाया। शिवहर के तरफ से हर्षित ने 4 और कुन्दन ने 3 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से अमन कुमार ने 42 रन और आशीष ने 22 रन बनाए। दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुभव ने 5 विकेट चटकाए। दरभंगा के अनुभव को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच जानकी स्टेडियम में दरभंगा बनाम शिवहर के बीच खेला गया। इसमें दरभंगा की टीम ने 77 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा रवि कुमार के 54 रन और हाशिर रशीद के 50 रनों के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाया। शिवहर के तरफ से हर्षित ने 4 और कुन्दन ने 3 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से अमन कुमार ने 42 रन और आशीष ने 22 रन बनाए। दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुभव ने 5 विकेट चटकाए। दरभंगा के अनुभव को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे।


