आरा सदर अस्पताल में बच्चे का लॉकेट लेकर भागा, दबोचा:न्यू ओपीडी बिल्डिंग में इलाज के लिए आया था मासूम, लोगों ने पकड़कर आरोपी को पीटा

आरा सदर अस्पताल में बच्चे का लॉकेट लेकर भागा, दबोचा:न्यू ओपीडी बिल्डिंग में इलाज के लिए आया था मासूम, लोगों ने पकड़कर आरोपी को पीटा

भोजपुर के आरा सदर अस्पताल कैंपस में सोमवार को इलाज कराने आए एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भागने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद भीड़ ने भाग रहे दो उच्चकों में से एक को कपड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के न्यू ओपीडी भवन की है। एक आरोपी की पिटाई के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा मचा रहा और भीड़ लगी रही। बाद में अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दिए जाने के कारण पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ा जानकारी के अनुसार एक महिला बच्चे का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल के न्यू ओपीडी भवन में पहुंची थी। वह बच्चे के साथ कतार में खड़ी होकर नंबर लगवा रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो उचक्के वहां पहुंचे और बच्चे के गले में पहने सोने के लॉकेट को काट लिया। घटना के तुरंत बाद दोनों वहां से भागने लगे। तभी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों उचक्कों का पीछा किया। काफी दूर तक खदेड़ने के बाद एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने वापस किया लॉकेट, महिला ने नहीं दर्ज कराया मामला पकड़े गए युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी बुटन डोम के पुत्र सुनील डोम के रूप में की गई है। लोगों की ओर से पूछताछ और पिटाई किए जाने पर उसने अपने फरार साथी के माध्यम से चोरी किया गया लॉकेट वापस मंगवाया और अस्पताल के सुरक्षा सुपरवाइजर को सौंप दिया। बाद में पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिए जाने के कारण मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। भोजपुर के आरा सदर अस्पताल कैंपस में सोमवार को इलाज कराने आए एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भागने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद भीड़ ने भाग रहे दो उच्चकों में से एक को कपड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के न्यू ओपीडी भवन की है। एक आरोपी की पिटाई के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा मचा रहा और भीड़ लगी रही। बाद में अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दिए जाने के कारण पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ा जानकारी के अनुसार एक महिला बच्चे का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल के न्यू ओपीडी भवन में पहुंची थी। वह बच्चे के साथ कतार में खड़ी होकर नंबर लगवा रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो उचक्के वहां पहुंचे और बच्चे के गले में पहने सोने के लॉकेट को काट लिया। घटना के तुरंत बाद दोनों वहां से भागने लगे। तभी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों उचक्कों का पीछा किया। काफी दूर तक खदेड़ने के बाद एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने वापस किया लॉकेट, महिला ने नहीं दर्ज कराया मामला पकड़े गए युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी बुटन डोम के पुत्र सुनील डोम के रूप में की गई है। लोगों की ओर से पूछताछ और पिटाई किए जाने पर उसने अपने फरार साथी के माध्यम से चोरी किया गया लॉकेट वापस मंगवाया और अस्पताल के सुरक्षा सुपरवाइजर को सौंप दिया। बाद में पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिए जाने के कारण मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *