साइबर बदमाशों ने मुखिया को बनाया निशाना:दरभंगा में फोन हैक कर भेजे ठगी वाले मैसेज, परिचितों से मांगे पैसे

साइबर बदमाशों ने मुखिया को बनाया निशाना:दरभंगा में फोन हैक कर भेजे ठगी वाले मैसेज, परिचितों से मांगे पैसे

दरभंगा के पतोर पंचायत के वर्तमान मुखिया फेकन पासवान साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। मुखिया ने आशंका जताई है कि उनके मोबाइल नंबर और डिजिटल अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। दिए गए आवेदन में फेकन पासवान ने बताया है कि 25 मई को दिन के करीब 10:35 बजे उनके मोबाइल पर 8961288766, 7654776178 और 9934000150 नंबरों से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति को उनके बारे में कई निजी जानकारियां पहले से पता थीं। बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें एक नंबर डायल करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने बताए गए नंबर को दर्ज किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। रिश्तेदारों के नंबर पर पैसे की मदद मांगी मुखिया ने आरोप लगाया कि मोबाइल हैक होने के बाद उनके फोन से कई परिचितों, सहयोगियों और रिश्तेदारों के नंबर पर पैसे की मदद मांगते हुए मैसेज भेजे जाने लगे। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना किसी संगठित साइबर गिरोह की ओर से अंजाम दी गई प्रतीत होती है। दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग फेकन पासवान ने आवेदन में यह भी कहा है कि साइबर अपराधी उनके मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट, व्हाट्सएप, बैंकिंग सेवा और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि उनके नंबर या मोबाइल के जरिए किसी प्रकार की ठगी, फर्जीवाड़ा, धमकी, आर्थिक लेन-देन या अन्य अवैध गतिविधि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। साइबर थाना से अनुरोध किया है कि उनके आवेदन को सनहा के रूप में दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब साइबर अपराधी आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बना रहे हैं, जिससे साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। दरभंगा के पतोर पंचायत के वर्तमान मुखिया फेकन पासवान साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। मुखिया ने आशंका जताई है कि उनके मोबाइल नंबर और डिजिटल अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। दिए गए आवेदन में फेकन पासवान ने बताया है कि 25 मई को दिन के करीब 10:35 बजे उनके मोबाइल पर 8961288766, 7654776178 और 9934000150 नंबरों से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति को उनके बारे में कई निजी जानकारियां पहले से पता थीं। बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें एक नंबर डायल करने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने बताए गए नंबर को दर्ज किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। रिश्तेदारों के नंबर पर पैसे की मदद मांगी मुखिया ने आरोप लगाया कि मोबाइल हैक होने के बाद उनके फोन से कई परिचितों, सहयोगियों और रिश्तेदारों के नंबर पर पैसे की मदद मांगते हुए मैसेज भेजे जाने लगे। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना किसी संगठित साइबर गिरोह की ओर से अंजाम दी गई प्रतीत होती है। दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग फेकन पासवान ने आवेदन में यह भी कहा है कि साइबर अपराधी उनके मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट, व्हाट्सएप, बैंकिंग सेवा और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि उनके नंबर या मोबाइल के जरिए किसी प्रकार की ठगी, फर्जीवाड़ा, धमकी, आर्थिक लेन-देन या अन्य अवैध गतिविधि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। साइबर थाना से अनुरोध किया है कि उनके आवेदन को सनहा के रूप में दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब साइबर अपराधी आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बना रहे हैं, जिससे साइबर अपराध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *