भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले के सीढ़ी घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को भव्य युथ एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों तथा श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रेरणादायी विचार सुने। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संस्कार, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रांतीय युवा संयोजक सह मोटिवेशनर मनीष कुमार का स्वागत जिला युवा संयोजक अमित कुमार ने मंत्र चादर और पुष्पमाला भेंट कर किया। अपने संबोधन में मनीष कुमार ने कहा कि संस्कारी युवा ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी हैं और उन्हीं के माध्यम से देश की उन्नति संभव है। उन्होंने युवाओं से कुसंस्कारों और कुविचारों से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। पटना से पहुंचे सहयोगी निशांत कुमार ने युवाओं को गायत्री मंत्र के नियमित जप की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों के लिए भोजन प्रसाद की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। युथ एक्सपो के उपरांत पूर्वी जोन पटना के संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में जिले की समन्वय समिति तथा सातों प्रखंडों के प्रज्ञा, युवा, महिला एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विगत वर्ष की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला संयोजक अरविंद प्रसाद हिमांशु ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक त्रिभुवन पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य ट्रस्टी डॉ. विजयेंद्र विद्यार्थी ने किया। मौके पर डॉ. स्वामी विवेकानंद, डॉ. रेनु, उमेश प्रसाद, शशि कुमार रंजन, संतोष कुमार समेत जिले के सातों प्रखंडों के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले के सीढ़ी घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को भव्य युथ एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों तथा श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रेरणादायी विचार सुने। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संस्कार, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रांतीय युवा संयोजक सह मोटिवेशनर मनीष कुमार का स्वागत जिला युवा संयोजक अमित कुमार ने मंत्र चादर और पुष्पमाला भेंट कर किया। अपने संबोधन में मनीष कुमार ने कहा कि संस्कारी युवा ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी हैं और उन्हीं के माध्यम से देश की उन्नति संभव है। उन्होंने युवाओं से कुसंस्कारों और कुविचारों से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। पटना से पहुंचे सहयोगी निशांत कुमार ने युवाओं को गायत्री मंत्र के नियमित जप की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों के लिए भोजन प्रसाद की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। युथ एक्सपो के उपरांत पूर्वी जोन पटना के संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में जिले की समन्वय समिति तथा सातों प्रखंडों के प्रज्ञा, युवा, महिला एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विगत वर्ष की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला संयोजक अरविंद प्रसाद हिमांशु ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक त्रिभुवन पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य ट्रस्टी डॉ. विजयेंद्र विद्यार्थी ने किया। मौके पर डॉ. स्वामी विवेकानंद, डॉ. रेनु, उमेश प्रसाद, शशि कुमार रंजन, संतोष कुमार समेत जिले के सातों प्रखंडों के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


