CSK vs LSG IPL 2026: दोनों टीमें अपनी पिछली जीत का जोश लेकर मैदान पर उतरेंगी। महेंद्र सिंह धोनी के टीम में वापसी का इंतजार अभी और लंबा खिंच गया है। पूर्व कप्तान ट्रेनिंग में नहीं दिखे, जिसके चलते उनका खेलना इस मैच में मुश्किल नजर आ रहा है।
IPL 2026, Chennai Super Kings (CSK) vs Lucknow Super Giants (LSG) Playing 11, Full Squad, Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 53वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सीएसके का मकसद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना होगा।
CSK के खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में
दोनों टीमें अपनी पिछली जीत का जोश लेकर मैदान पर उतरेंगी। चेन्नई ने अपने पिछले मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया था और प्लेऑफ की दौड़ में अब भी बनी हुई है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फॉर्म में दिख रही हैं, इसलिए रुतुराज गायकवाड़ अपनी प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
धोनी की वापसी में अभी वक़्त है
महेंद्र सिंह धोनी के टीम में वापसी का इंतजार अभी और लंबा खिंच गया है। पूर्व कप्तान ट्रेनिंग में नहीं दिखे, जिसके चलते उनका खेलना इस मैच में मुश्किल नजर आ रहा है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर इस सीजन तक काफी खराब रहा था, लेकिन आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर टीम को कुछ राहत मिली है। प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावनाएं अब भी काफी कम हैं, लेकिन पिछली जीत का फायदा उठाते हुए वे लगातार जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगी। ऋषभ पंत की टीम उन कॉम्बिनेशन को बदलने के मूड में नहीं है जो पिछले मैच में कामयाब रहा।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच जीते, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार विजयी रही है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम/जोश इंग्लिस, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव/मोहसिन खान
Sports – Patrika | CMS




