‘A-रेटेड’ Obsession के शो में नाबालिगों की भीड़! संजय गुप्ता ने थिएटर के सिस्टम पर उठाए सवाल

‘A-रेटेड’ Obsession के शो में नाबालिगों की भीड़! संजय गुप्ता ने थिएटर के सिस्टम पर उठाए सवाल

Sanjay Gupta Reveals Underage Children Watching Movie: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। उन्होंने थिएटर में फिल्मों की स्क्रीनिंग और उम्र संबंधी नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि वो हाल ही में एक नई मलयालम फिल्म देखने थिएटर पहुंचे थे, लेकिन वहां का अनुभव उन्हें हैरान कर गया।

18 साल से कम उम्र के लोगों को इसे देखने की अनुमति नहीं

फिल्ममेकर संजय गुप्ता की जिस स्क्रीन पर फिल्म चल रही थी, वहां दर्शकों की संख्या बेहद कम थी और वो लगभग अकेले ही फिल्म देख रहे थे। तो वहीं दूसरी ओर, पास की स्क्रीन पर हॉलीवुड फिल्म ‘Obsession‘ दिखाई जा रही थी, जहां बड़ी संख्या में युवा दर्शक थे। संजय गुप्ता ने दावा किया कि उनमें से कई बच्चे और किशोर उम्र के लग रहे थे।

इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ क्योंकि ‘Obsession’ को CBFC द्वारा ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है और इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि फिल्म केवल वयस्क दर्शकों के लिए है और 18 साल से कम उम्र के लोगों को इसे देखने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

फिल्म ‘Obsession’ में हिंसक और संवेदनशील सीन है

संजय गुप्ता के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज गई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि यदि फिल्म केवल वयस्कों के लिए है, तो थिएटर प्रबंधन ने नाबालिग दर्शकों को प्रवेश कैसे दे दिया? कुछ यूजर्स ने कहा कि थिएटर को आयु सत्यापन की प्रक्रिया को और सख्ती से लागू करना चाहिए। फिल्म ‘Obsession‘ में कुछ हिंसक और संवेदनशील सीन थे। इसी कारण से फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया था, जिसमें रिलीज से पहले फिल्म के कुछ हिस्सों में कटौती भी की गई थी। इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें, बॉक्स ऑफिस पर भी ‘Obsession’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म ने बेहतरीन कमाई की है और भारत में भी इसकी शुरुआत अच्छी रही है, दर्शकों की दिलचस्पी के कारण आने वाले दिनों में फिल्म के और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *