जालंधर जिले के नकोदर (नूरमहल) विधानसभा क्षेत्र के आसपास के गांवों में लगातार बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बता दे कि किसानों को अपनी साल भर की मेहनत बर्बाद होने का डर सता रहा है। स्थानीय किसान मुखन सिंह और लखवीर सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि हरी-भरी गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। किसानों के अनुसार, इस बारिश के कारण गेहूं की पैदावार अच्छी नहीं होगी। किसानों को आर्थिक नुकसान का डर किसानों ने कहा कि वे वे चिंतित हैं कि इस फसल से उन्हें साल भर का खर्च चलाना होता है, और अब उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बता दे कि बारिश अभी भी जारी है और रुकने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, जिससे किसानों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।


