भागलपुर में नशे के काले कारोबार पर शिकंजा:19.41‎ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; दुकान से डिजिटल वेट‎मशीन और 10,400 कैश बरामद

भागलपुर में नशे के काले कारोबार पर शिकंजा:19.41‎ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; दुकान से डिजिटल वेट‎मशीन और 10,400 कैश बरामद

भागलपुर में पुलिस ने नशे के सौदागरों के ‎खिलाफ अपना शिकंजा कसना‎ शुरू कर दिया है। एसएसपी के ‎निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों‎ की बरामदगी के लिए चलाए‎जा रहे अभियान के तहत ‎मधुसूदनपुर पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस‎को सूचना मिली थी‎ कि मधुसूदनपुर थाना के मानसर में अवैध मादक पदार्थों‎ की खरीद-बिक्री की जा रही है। ‎सत्यापन और आवश्यक‎ कार्रवाई के लिए एसएसपी के‎निर्देश में सिटी एसपी और‎अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी‎(नगर-02) के नेतृत्व में एक‎विशेष टीम बनी। टीम ने ‎गांव में छापेमारी कर तस्कर ‎कैलाश यादव को उसके घर ‎स्थित दुकान से रंगे हाथों दबोच ‎लिया। एल्यूमीनियम पेपर और मोबाइल भी जब्त तलाशी के दौरान ‎पुलिस को दुकान से 19.41‎ग्राम स्मैक, एक डिजिटल वेट‎मशीन (तौल मशीन) और‎10,400 रुपए नगद बरामद‎हुए। गिरफ्तार तस्कर के पास से‎ स्मैक तौलने वाली डिजिटल ‎मशीन के अलावा नशीली‎ पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल ‎होने वाले एल्यूमीनियम पेपर के‎ 4 पैकेट और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस‎ अब इस बात की जांच कर रही‎है कि आरोपी स्मैक की यह खेप‎ कहां से लाता था और शहर में ‎उसके संपर्क किन-किन लोगों से‎ है। छापेमारी दल में मधुसूदनपुर‎ थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, ‎रवि शेखर और बिहार पुलिस के जवान शामिल थे।‎
‎ भागलपुर में पुलिस ने नशे के सौदागरों के ‎खिलाफ अपना शिकंजा कसना‎ शुरू कर दिया है। एसएसपी के ‎निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों‎ की बरामदगी के लिए चलाए‎जा रहे अभियान के तहत ‎मधुसूदनपुर पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस‎को सूचना मिली थी‎ कि मधुसूदनपुर थाना के मानसर में अवैध मादक पदार्थों‎ की खरीद-बिक्री की जा रही है। ‎सत्यापन और आवश्यक‎ कार्रवाई के लिए एसएसपी के‎निर्देश में सिटी एसपी और‎अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी‎(नगर-02) के नेतृत्व में एक‎विशेष टीम बनी। टीम ने ‎गांव में छापेमारी कर तस्कर ‎कैलाश यादव को उसके घर ‎स्थित दुकान से रंगे हाथों दबोच ‎लिया। एल्यूमीनियम पेपर और मोबाइल भी जब्त तलाशी के दौरान ‎पुलिस को दुकान से 19.41‎ग्राम स्मैक, एक डिजिटल वेट‎मशीन (तौल मशीन) और‎10,400 रुपए नगद बरामद‎हुए। गिरफ्तार तस्कर के पास से‎ स्मैक तौलने वाली डिजिटल ‎मशीन के अलावा नशीली‎ पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल ‎होने वाले एल्यूमीनियम पेपर के‎ 4 पैकेट और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस‎ अब इस बात की जांच कर रही‎है कि आरोपी स्मैक की यह खेप‎ कहां से लाता था और शहर में ‎उसके संपर्क किन-किन लोगों से‎ है। छापेमारी दल में मधुसूदनपुर‎ थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, ‎रवि शेखर और बिहार पुलिस के जवान शामिल थे।‎
‎  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *