गौ रक्षा सेवादल ने मुंगेर में निकाली गौ सम्मान यात्रा:गौ हत्या पर प्रतिबंध, राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग; SDO को सौंपा ज्ञापन

गौ रक्षा सेवादल ने मुंगेर में निकाली गौ सम्मान यात्रा:गौ हत्या पर प्रतिबंध, राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग; SDO को सौंपा ज्ञापन

मुंगेर में सोमवार को गौ रक्षा सेवादल ने गौ सम्मान अभियान यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और गौवंश की सुरक्षा-सम्मान सुनिश्चित करने की मांग करना था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया। यह यात्रा पूरबसराय स्थित गौशाला से शुरू हुई। यह गांधी चौक, दीनदयाल चौक और एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान शामिल लोग गौवंश की रक्षा और सम्मान को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे। गौ तस्करी पर सख्त कानून बने संगठन के सदस्यों ने बताया कि गौ सम्मान अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उनकी मुख्य मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना और गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाना शामिल है, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने किला परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें गौशालाओं में रह रही गायों के लिए बेहतर भोजन, इलाज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा मार्ग के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस जवान यात्रा के साथ भी मौजूद रहे। गायों की बेहतर देखभाल हो संगठन के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी जिला मुख्यालय स्थित पूरबसराय गौशाला में गायों की बेहतर देखभाल, चारे की समुचित व्यवस्था और गौशाला के विकास को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है। उन्होंने दोहराया कि गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। संगठन के प्रिंस कुमार समेत कई सदस्य यात्रा में मौजूद थे। मुंगेर में सोमवार को गौ रक्षा सेवादल ने गौ सम्मान अभियान यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और गौवंश की सुरक्षा-सम्मान सुनिश्चित करने की मांग करना था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लिया। यह यात्रा पूरबसराय स्थित गौशाला से शुरू हुई। यह गांधी चौक, दीनदयाल चौक और एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान शामिल लोग गौवंश की रक्षा और सम्मान को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे। गौ तस्करी पर सख्त कानून बने संगठन के सदस्यों ने बताया कि गौ सम्मान अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। उनकी मुख्य मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना और गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाना शामिल है, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने किला परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें गौशालाओं में रह रही गायों के लिए बेहतर भोजन, इलाज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा मार्ग के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस जवान यात्रा के साथ भी मौजूद रहे। गायों की बेहतर देखभाल हो संगठन के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी जिला मुख्यालय स्थित पूरबसराय गौशाला में गायों की बेहतर देखभाल, चारे की समुचित व्यवस्था और गौशाला के विकास को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है। उन्होंने दोहराया कि गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। संगठन के प्रिंस कुमार समेत कई सदस्य यात्रा में मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *