मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार दंपती को गोली मार दी। फायरिंग के बाद अपराधी दंपती के पास से कुछ सामान भी लेकर भागे हैं। फिलहाल, घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, घायल दंपती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दंपती अपने बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रेपुरा गांव में ग्रामीण सड़क पर जा रहे दंपती का दूसरी बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछा किया। इसके बाद पहले महिला को गोली मारी। फिर महिला के पति के पैर में बुलेट दागी। फायरिंग के बाद बाइक सवार दंपती सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने दंपती के पास मौजूद कुछ सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल, ये भी नहीं पता चल पाया है कि आखिर अपराधी दंपती के पास से क्या लूटकर फरार हुए हैं। घटनास्थल से दो खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद वारदात की सूचना के बाद डीएसपी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के पास जुटी भीड़ से जानकारी जुटाई। डीएसपी ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, घटना के बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी डीएसपी ने समझा-बुझाकर हटाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार दंपती को गोली मार दी। फायरिंग के बाद अपराधी दंपती के पास से कुछ सामान भी लेकर भागे हैं। फिलहाल, घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, घायल दंपती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दंपती अपने बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रेपुरा गांव में ग्रामीण सड़क पर जा रहे दंपती का दूसरी बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछा किया। इसके बाद पहले महिला को गोली मारी। फिर महिला के पति के पैर में बुलेट दागी। फायरिंग के बाद बाइक सवार दंपती सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने दंपती के पास मौजूद कुछ सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल, ये भी नहीं पता चल पाया है कि आखिर अपराधी दंपती के पास से क्या लूटकर फरार हुए हैं। घटनास्थल से दो खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद वारदात की सूचना के बाद डीएसपी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के पास जुटी भीड़ से जानकारी जुटाई। डीएसपी ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, घटना के बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को भी डीएसपी ने समझा-बुझाकर हटाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


