खगड़िया जिले में अवैध हथियार रखने और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोगरी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इस कार्रवाई की जानकारी गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि खगड़िया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, गोगरी थाना पुलिस मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। विश्वकर्मा धर्मकांटा के पास राटन मुख्य सड़क पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को देखा, जो पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और खेत की ओर भागने लगा। एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। खेतों में काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही हथियार और कारतूस जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिनव कुमार के रूप में हुई है, जो परमानंदपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला खगड़िया निवासी सुनील कुमार पासवान का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अभियुक्त का संबंध किसी हथियार तस्कर गिरोह से है या नहीं और वह हथियार लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था। पुलिस आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि इस मामले में गोगरी थाना में कांड संख्या 155/26 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)a और 26 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई में गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, पु0अ0नि0 अवन्ती कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा खगड़िया पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध हथियार, संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। खगड़िया पुलिस ने एक बार फिर दोहराया कि “जन-जन की सेवा में सदैव तत्पर” रहने के संकल्प के साथ अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खगड़िया जिले में अवैध हथियार रखने और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोगरी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। इस कार्रवाई की जानकारी गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि खगड़िया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, गोगरी थाना पुलिस मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। विश्वकर्मा धर्मकांटा के पास राटन मुख्य सड़क पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को देखा, जो पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और खेत की ओर भागने लगा। एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। खेतों में काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही हथियार और कारतूस जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिनव कुमार के रूप में हुई है, जो परमानंदपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला खगड़िया निवासी सुनील कुमार पासवान का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अभियुक्त का संबंध किसी हथियार तस्कर गिरोह से है या नहीं और वह हथियार लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था। पुलिस आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि इस मामले में गोगरी थाना में कांड संख्या 155/26 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)a और 26 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई में गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, पु0अ0नि0 अवन्ती कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा खगड़िया पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध हथियार, संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। खगड़िया पुलिस ने एक बार फिर दोहराया कि “जन-जन की सेवा में सदैव तत्पर” रहने के संकल्प के साथ अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


