भागलपुर के मायागंज अस्पताल में आज एक जेबकतरे को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना, मायागंज अस्पताल के एक्स-रे विभाग के पास की है। कजरैली रजया निवासी नकुल दास इलाज कराने मायागंज अस्पताल पहुंचे थे। वह एक्स-रे कराने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान एक युवक उनकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश करने लगा। नकुल दास को जैसे ही अपनी जेब में हलचल महसूस हुई, उन्हें शक हो गया। उन्होंने तुरंत युवक का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को दी जानकारी सूचना मिलने के बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी आरोपी को पकड़कर मायागंज पुलिस कैंप ले गए। मामले की जानकारी बरारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद पप्पू बताया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना घर सकूरा बताया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। अस्पताल में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता देखी गई। घटना के संबंध में नकुल दास ने बताया, “मैं एक्सरे की लाइन में खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति मेरे पॉकेट में हाथ डालने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने हाथ डाला, मुझे अंदाजा हो गया और मैंने उसका हाथ पकड़ लिया। मैं इलाज कराने कजरैली रजया से आया था। पकड़े गए व्यक्ति के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। यहां पूछने पर उसने अपना घर सकूरा बताया। अभी मैं पुलिस चौकी में हूं और आवेदन दे रहा हूं। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में आज एक जेबकतरे को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना, मायागंज अस्पताल के एक्स-रे विभाग के पास की है। कजरैली रजया निवासी नकुल दास इलाज कराने मायागंज अस्पताल पहुंचे थे। वह एक्स-रे कराने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान एक युवक उनकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश करने लगा। नकुल दास को जैसे ही अपनी जेब में हलचल महसूस हुई, उन्हें शक हो गया। उन्होंने तुरंत युवक का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को दी जानकारी सूचना मिलने के बाद अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी आरोपी को पकड़कर मायागंज पुलिस कैंप ले गए। मामले की जानकारी बरारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद पप्पू बताया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना घर सकूरा बताया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। अस्पताल में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता देखी गई। घटना के संबंध में नकुल दास ने बताया, “मैं एक्सरे की लाइन में खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति मेरे पॉकेट में हाथ डालने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने हाथ डाला, मुझे अंदाजा हो गया और मैंने उसका हाथ पकड़ लिया। मैं इलाज कराने कजरैली रजया से आया था। पकड़े गए व्यक्ति के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। यहां पूछने पर उसने अपना घर सकूरा बताया। अभी मैं पुलिस चौकी में हूं और आवेदन दे रहा हूं।


